एकता कपूर की वेब सीरीज XXX पर विवाद बढ़ा / हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा- पद्म श्री वापस करो

0

एकता कपूर की XXX सीरीज पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, उल्टा गहराता जा रहा है। एक तरफ बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई पुलिस में एकता कपूर के खिलाफ सेना का अपमान करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं बिहार में भी एकता कपूर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर से माफी मांगने के साथ साथ पद्मश्री वापस करने की भी मांग की है।

विवाद-

एकता कपूर की वेवसीरीज में गलत दिखाया गया है कि जब आर्मी जवान बॉर्डर पर देश सेवा के लिए जाता है, तो उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाती है और उसे सेना की वर्दी पहनाती है। इसके बाद उसके साथ इंटिमेट होने के दौरान यूनिफॉर्म को फाड़ देती है।ऐसा पहली बार नहीं है जब एकता कपूर अपने प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले एकता के कई वेब शोज पर विवाद खड़ा हो चुका है। ALT Balaji पर ही रिलीज हुई वेब सीरीज गंदी बात को लेकर भी काफी विवाद गरमाया था। इस शो में बोल्ड सीन्स को लेकर जमकर विवाद हुआ था वहीं इसके पोस्टर्स को भी अश्लील कहा गया था।

आरोप – 

एकता कपूर पर भाऊ ने आरोप लगाया है कि XXX में एकता कपूर ने भारतीय सेना का अपमान किया है। ऐसे में हिंदुस्तानी भाऊ ने डिमांड की है कि एकता कपूर इस पर माफी मांगे, साथ में पद्म श्री पुरस्कार को भी वापस कर दें। इधर, बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एकता कपूर और फिल्म निर्माता शोभा कपूर के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। मुजफ्फरपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार ने एकता कपूर के खिलाफ बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है।

अब, हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने XXX वेब सीरीज को लेकर एकता कपूर को काफी कुछ कहा। हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता पर बरसते हुए कहा कि – जब से उन्होंने एकता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, बड़े बड़े लोग उन्हें फोन कर रहे हैं औऱ कह रहे हैं कि जाने दो, बात को खत्म करो और शांत हो जाओ। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर दोनों भारतीय सेना से माफी मांगो।’

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x