Corona Virus Vaccine: वाराणसी CMO डाक्टर वीबी सिंह, दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित

वाराणसी: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी बनारस के सीएमओ डॉ. वीबी सिंह खुद संक्रमित हो गए हैं। उन्हे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
हालांकि उनकी स्थिति अभी सामान्य है। उनकी जगह डाक्टर एनपी सिंह को कार्यकारी सीएमओ बनाया गया है।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह पिछले दो दिन से सर्दी जुकाम से पीड़ित थे। इसके बाद उनकी कोरोना की जांच की गई है। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। उन्हे कोरोना का दोनों डोज लग चुका था। लेकिन अस्वस्थ होने के कारण चेकअप के लिए वह अस्पताल गए थे। चेकअप के बाद वह अपने घर चले गए हैँ।