चन्दौली के 4 विधानसभा में से 3 पर भाजपा का हुआ कब्जा 1 पर सपा हुई काबिज

0

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चंदौली

चन्दौली की चार विधानसभाओं में जहां भाजपा ने तीन पर कब्जा किया वहीं सपा ने अपनी परंपरागत सीट बचा के रखी मुगलसराय विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश असवाल ने 102216 मत प्राप्त की। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने 87295 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे ।वही बहुजन समाज पार्टी के इरशाद अहमद बबलू ने 21602 मत प्राप्त किया। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश जायसवाल ने अपने निकट प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के चंद्रशेखर यादव को 14921मत से हराया

सकलडीहा विधानसभा पर समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रभु नारायण यादव को 86328 मत प्राप्त हुए।  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को 69667 व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जय श्याम त्रिपाठी को 83756 मत प्राप्त हुए ।इस प्रकार सपा प्रत्याशी प्रभु नारायण यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सूर्यमुनि तिवारी को16661 मत से हराया।

सैयदराजा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के मनोज सिंह डब्लू  को 10917 मत से हराया भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह को 87891 सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू को 76974 बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अमित को 36848 मत प्राप्त हुए।

चकिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश खरवार ने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के जितेंद्र कुमार को 9251 मतों से शिकस्त दी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैलाश खरवार को 97812 मत मिले वही उनके प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को 88561 मत प्राप्त हुए वही बहुजन समाज पार्टी के विकास आजाद को 44530 मत प्राप्त हुए।

सकलडीहा विधानसभा

प्रभु नारायण यादव (समाजवादी पार्टी)-86328

सूर्यमुनि तिवारी( भाजपा)-69667

जय श्याम त्रिपाठी (बसपा)-43756

मुगलसराय विधानसभा

रमेश जायसवाल भाजपा- 102216

चंद्रशेखर यादव( सपा)- 87295

इरशाद अहमद बबलू (बसपा)-31602

सैयदराजा विधानसभा

सुशील सिंह (भाजपा)-87891

मनोज सिंह डब्लू (सपा)-76974

अमित कुमार (बसपा)-31602

चकिया विधानसभा

कैलाश खरवार( भाजपा) -97812

जितेंद्र कुमार( सपा)- 88561

विकास आजाद (बसपा)- 44530

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x