Live Gorakhpur Nagar Nigam Election 2023 Result: गोरखपुर में रोकी गई मतगणना, कुल पड़े मतों से लगभग सवा लाख अधिक वोटों की हुई गिनती;

0

Live Gorakhpur Municipal Election Result 2023: गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी सात जिलों में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। गोरखपुर जिले में पार्षद प्रत्याशियों के जीत का एलान लगभग हो चुका है। जिले में 11 बजे तक 40 वार्डों की गिनती पूरी हो गई थी। इसके बाद बचे हुए 40 वार्डों की गिनती शुरू हुई। इनके परिणाम भी लगभग आ चुके हैं। मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। मंडल के सातों जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है।

गोरखपुर में 21वें राउंड के बाद तकनीकी दिक्कत के चलते बढ़े वोट

 

गोरखपुर में कुल पड़े मतों से अधिक वोटों की गिनती को लेकर सपा बसपा एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई है। प्रशासन इसे तकनीकी चूक मान रहा है। प्रशासन का कहना है कि 21वें राउंड के बाद कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते सभी के वोट बढ़ गए। उसे सुधारा जा रहा है। मौजूद अधिकारी विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों को समझाने में लगे हैं।

 

 

3:18 pm, 13/05/2023

संतकबीर नगर में तीसरे चक्र में नपं धर्मसिंहवा में बसपा प्रत्याशी 285 मतों से आगे

 

जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज-मेंहदावल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पंचायत मेंहदावल, बेलहरकला व धर्मसिंहवा के अध्यक्ष व सभासद पद के मतों की गिनती जारी है। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के तीसरे चक्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यहां 285 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दूसरे व निर्दल प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं नगर पंचायत हरिहरपुर से भाजपा के रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही 2310 वोट से चुनाव जीत गए हैं।

 

 

3:16 pm, 13/05/2023

गोरखपुर में रोकी गई मतगणना

 

गोरखपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना में कुल पड़े मतों से लगभग सवा लाख अधिक मतों की गिनती हो गई है। इस बात को लेकर सपा बसपा एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई। प्रशासन इसे तकनीकी चूक मान रहा है। दोबारा जांच की जा रही है फिलहाल मतगणना रोक दी गई है।

 

 

2:54 pm, 13/05/2023

देवरिया नगर पालिका परिषद चौथा चक्र

 

कुल मत 10403
भाजपा 2934
बसपा 793
सपा 2739
निर्दलीय रिक्शा 2770
चौथे चरण में भाजपा आगे

भाजपा की 164 से लीड

 

2:43 pm, 13/05/2023

संतकबीर नगर में दूसरे चक्र में नपं बेलहर में 138 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी आगे

 

जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज-मेंहदावल में नगर पंचायत मेंहदावल, बेलहरकला व धर्मसिंहवा के मतों की गिनती जारी है। नगर पंचायत बेलहरकला के दूसरे चक्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें बसपा प्रत्याशी 138 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे पर आजाद समाज पार्टी, तीसरे पर सपा व चौथे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी हैं।

2:31 pm, 13/05/2023

गोरखपुर में कमल खिलने की खुशी में जश्न

 

गोरखपुर जिले में मेयर पद पर आगे चल रहे डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सांसद रवि किशन भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी कर ली है। रंग-गुलाल उड़ने लगे हैं।

 

 

2:21 pm, 13/05/2023

गोरखपुर नगर निगम अपडेट

 

जीते हुए पार्षद प्रत्याशी (73)

वार्ड 1 — निर्दलीय अरविंद जीते।
वार्ड 2 — बीजेपी के बाला को मिली जीत।
वार्ड 3 — निर्दल रीता ने दर्ज की जीत।

वार्ड 5 — बीजेपी की हकीकुन निसा जीतीं।
वार्ड 6 — भाजपा की जयवंती जीतीं।
वार्ड 7 — बीजेपी के उपेंद्र सिंह जीते।

वार्ड 21 — मोहनापुर से बीजेपी की रामगती जीतीं।
वार्ड 22 — बीजेपी के राजेश।
वार्ड 23 — सपा के चंद्रभान प्रजापति जीते।
वार्ड 24 — भाजपा की हीरामती जीतीं।
वार्ड 25 — बीजेपी के रणंजय सिंह जीते।
वार्ड 26 — सपा से विश्वजीत त्रिपाठी।
वार्ड 27 — बीजेपी के पवन सिंह जीते।
वार्ड 28 — सपा के रमेश यादव जीते।
वार्ड 29 — बीजेपी की मीरा बनी विनर।
वार्ड 30 — गुलरिहा से खुला बीएसपी का खाता, समीना जीतीं।
वार्ड 31 — बीजेपी की निर्मला देवी जीतीं।
वार्ड 32 — सपा की अमीनुन निसा जीतीं।

वार्ड 36 — बीजेपी के राजेंद्र तिवारी जीते।

वार्ड 38 — निर्दल प्रत्याशी छोटेलाल गुप्ता जीते।
वार्ड 39 — निर्दलीय कृष्ण चंद यादव जीते।
वार्ड 40 — निर्दलीय दिनेश जीते।
वार्ड 41 — निर्दलीय जयंत कुमार जीते।
वार्ड 42 — निर्दल प्रत्याशी सपा से आयशा खातून जीतीं।
वार्ड 43 — बीजेपी की ज्ञानती देवी विनर बने।
वार्ड 44 — सपा के विजेंद्र अग्रहरी जीते।
वार्ड 45 — सपा कैंडिडेट विवेक मिश्र 175 वोट से जीते।

वार्ड 47 — सुमन त्रिपाठी ने दर्ज की जीत।
वार्ड 48 — निर्दल छठीलाल जीते।
वार्ड 49 — सपा की सबीहा खातून जीती।

वार्ड 52 — बीजेपी के मनु जायसवाल जीते।

वार्ड 54 — बीजेपी के आनंद कुमार साहनी जीते।
वार्ड 55 — सपा के मोहम्मद शाहिद जीते।
वार्ड 56 — बीजेपी के रविंद्र सिंह जीते।
वार्ड 57 — सपा के अशोक यादव जीते।
वार्ड 58 — सपा के जुबैर अहमद जीते।
वार्ड 59 — बीजेपी के अभिषेक वर्मा जीते।
वार्ड 60 — बीजेपी के अजय कुमार ओझा जीते।
वार्ड 61 — सपा के शहाब अंसारी जीते।

वार्ड 63 — सपा से दिलशाद आलम जीते।
वार्ड 64 — कांग्रेस के अजय यादव भी जीते।
वार्ड 65 — भाजपा के आनंद वर्धन सिंह जीते।
वार्ड 66 — बीजेपी की आरती सिंह जीतीं।
वार्ड 67 — बीजेपी के मनोज निषाद जीते।
वार्ड 68 — बीजेपी के सरवन पटेल जीते।
वार्ड 69 — श्रीरामचौक से निर्दलीय लाली गुप्ता ​130 वोट से बनी विजेता।
वार्ड 70 — बीजेपी के धर्मेंद्र सिंह जीते।
वार्ड 72 — बीजेपी के पिंटू गौड़ जीते।
वार्ड 73 — निर्दलीय सौरभ विश्वकर्मा जीते।

मेयर के भाजपा प्रत्याशी मंगलेश 45 हजार वोट से आगे

 

गोरखपुर में मेयर पद पर 22 राउंड के बाद भाजपा के डॉ. मंगलेश लगभग 45 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी काजल निषाद हैं।

 

 

2:13 pm, 13/05/2023

नगर पालिका सिद्धार्थनगर

 

दूसरा चक्र

गोविंद माधव (भाजपा)- 3292रामसेवक लोधी(सपा)- 1166राकेश दत्त त्रिपाठी (बसपा)- 2097हरिशंकर लाल(कांग्रेस)-91निर्मला (आप)- 97संजू सिंह (निर्दल)- 2590श्याम बिहारी जायसवाल (निर्दल)- 1729गुलाम नवी आजाद (आजाद पार्टी)-1662नोटा-32कुल मतों की गिनती-13707 

 

2:12 pm, 13/05/2023

देवरिया जिले का रुझान

 

देवरिया जिले में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्वेता जायसवाल निर्दल प्रत्याशी से 2000 वोटों से आगे चल रही हैं।

न. पा. प. गौरा बरहज अध्यक्ष रुझान

बसपा -4184
निर्दलीय हथौड़ा- 2068

 

 

1:44 pm, 13/05/2023

देवरिया नगर पालिका परिषद तीसरा चक्र

कुल मत 11030भाजपा 3340बसपा 627सपा 2170निर्दलीय रिक्शा 3535

 

1:44 pm, 13/05/2023

गोरखपुर में ईवीएम बदलने का आरोप

 

वार्ड नंबर 19 गोपलापुर में काउंटिंग रुक गई है। यहां निर्दल प्रत्याशी के पति धर्मेंद्र सिंह ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वसुंधरा इलाके में उनके परिवार के ही 24 वोट हैं लेकिन सिर्फ चार वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी को यहां 336 वोट मिले हैं।

 

 

1:30 pm, 13/05/2023

मुख्यमंत्री के वार्ड से जीते भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी

 

वार्ड नंबर 78 पुराना गोरखनाथ से भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी जीते। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वार्ड है। वार्ड नंबर 56 रघुपति सहाय नगर से भाजपा के रवींद्र सिंह 129 वोट से जीते। वार्ड 20, लच्छीपुर से सतीश चंद्र जीते, यहां भाजपा के वीर सिंह सोनकर हारे।

 

 

1:10 pm, 13/05/2023

कुशीनगर

 

नगर पंचायत कप्तानगंज दूसरे चक की मतगणना

भाजपा 2705सपा 647कांग्रेस 24निर्दल पंखा उषा 1548
भाजपा 1157 मतों से निर्दल प्रत्याशी उषा देबी पंखा से आगे

 

 

1:09 pm, 13/05/2023

नपा खलीलाबाद में 2,777 मतों से आगे चल रहे निर्दल जगत

 

एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में शनिवार को मतों की गिनती जारी है। इसमें नगरपालिका परिषद खलीलाबाद से अध्यक्ष पद के सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी जगत जायसवाल 2,777 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं निवर्तमान चेयरमैन व भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं।

 

 

1:08 pm, 13/05/2023

कुशीनगर

 

नगरपालिका हाटा दूसरे चक की मतगणना
भाजपा 5162
सपा 5659
बसपा 4146
सपा 1500 मतों से आगे

दुदही नगर पंचायत की दूसरे राउंड की मतगणना के उपरांत मत

अजीम आलम बसपा 1611
पारस नाथ निर्दल 951
रामेस्वर सिंह निर्दल 867
शिवशंकर कुशवाहा निर्दल 638
सुरेश राय। भाजपा 624

गोरखपुर

 

निर्दल प्रत्याशी प्रीती सिंह बांसगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर 37 वोट से बिजयी घोषित।

नगर निकाय निर्वाचन-2023 गोरखपुर

नगर पंचायत गोला बाजार-अध्यक्ष पद
किरन देवी BJP- 2937
लालती BSP -3727
BSP 790 मतों से आगे

नगर पंचायत बड़हलगंज-अध्यक्ष पद
प्रीती BJP- 1862
संध्या SP -2030
2nd राउंड तक SP 168 मतों से आगे

 

 

12:39 pm, 13/05/2023

संतकबीर नगर में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

 

नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष पद के मतों की गिनती में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने दो बार हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएम संदीप कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीडीओ संत कुमार, एसडीएम रमेश चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।

 

 

12:38 pm, 13/05/2023

नपं मगहर में निर्दल अनवरी 627 मतों से चल रहीं आगे

 

संतकबीर नगर जिले के एचआरपीजी कॉलेज-खलीलाबाद में शनिवार को नगरपालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा व मगहर के अध्यक्ष व सभासद पद के मतों की गिनती चल रही है। नगर पंचायत मगहर में प्रथम चक्र के परिणाम में अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी अनवरी 627 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के प्रथम चक्र के परिणाम में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिओम बख्शी 345 मतों से आगे चल रहे हैं। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष पद के मतों की गिनती में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने दो बार हंगामा किया।

 

 

12:37 pm, 13/05/2023

गोरखपुर

 

नगर निकाय निर्वाचन-2023 गोरखपुर
नगर पंचायत उरुवा बाजार-अध्यक्ष पद
देवनाथ बेलदार BJP- 1069
कलावती BSP -792
रामफेर INDP – 640

नगर निकाय निर्वाचन-2023 गोरखपुर
नगर पंचायत गोला बाजार-अध्यक्ष पद
किरन देवी BJP- 1459
लालती BSP -1608
BSP -149 मतों से आगे

कान्हा उपवन नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम भुवाल निषाद हारे।

 

 

12:33 pm, 13/05/2023

गोरखपुर में भाजपा आगे

 

जिला- गोरखपुर
नगर निगम- गोरखपुर
राउंड- 19
भाजपा : 95205
सपा : 60619
बसपा : 13044
कांग्रेस : 4738

 

 

12:05 pm, 13/05/2023

सिद्धार्थनगर

 

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर वार्ड नंबर 5 डॉ. हेडगेवार नगर साड़ी
विजेता
रेशम
निर्दल 286
उपविजेता
गुंजा देवी
बीजेपी, 227 मत

 

 

11:43 am, 13/05/2023

गोरखपुर में भाजपा आगे

 

जिला- गोरखपुर
नगर निगम- गोरखपुर
राउंड- 14
भाजपा : 93323
सपा : 59625
बसपा : 12886
कांग्रेस : 4659

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x