MP Water Crisis जान जोखिम में डाल कुएं में उतर रहीं डिंडौरी की महिलाएं

डिंडौरी : एमपी (madhya pradesh water crisis latest news) के कई जिलों में पानी की किल्लत है। शिवपुरी में एक दिन पहले पानी को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। अब डिंडौरी जिले से एक वीडियो सामने आया है। गांव में पानी की किल्लत से महिलाएं परेशान हैं। पानी के लिए लोगों की निर्भरता बाहर स्थित एक कुएं पर है। कुएं में पानी कम है। ऐसे में ऊपर से बाल्टी डालकर नहीं निकाला जा सकता है। गांव की महिलाएं कुएं में उतरती और पानी निकालकर लाती हैं।
यह समस्या एमपी के डिंडौरी जिले की है। डिंडौरी जिले के घुसिया गांव में महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरती हैं। ये महिलाएं झुंड में यहां आती है। इसके बाद अपने बर्तन को रस्सी से बांधकर कुएं में डालती हैं। बर्तन को कुएं में डालने के बाद महिलाएं खुद नीचे उतरती हैं। इसके बाद बाल्टी और अन्य बर्तन में पानी भरती हैं। पानी भरने के कुएं के ऊपर खड़ी महिलाएं इसे खींच लेती हैं।
#WATCH | Madhya Pradesh: People in Dindori's Ghusiya village risk their lives to fetch water from an almost dry well pic.twitter.com/jcuyLmE5xL
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 2, 2022
हमारे डिण्डौरी मे ऐसे कई जगहों पर गर्मी में ऐसे हालात हैं ये तस्वीरे भी डिण्डौरी के शहपुरा इलाके के सचौली गांव का हैं pic.twitter.com/iXgMqDhm5x
— Nemlal Jhariya jnemlal@gmail.com (@jnemlal) June 3, 2022
इसके बाद कुएं के अंदर गई महिलाएं ऊपर आती हैं। महिलाओं को कुएं में उतरने के लिए लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े लगाए गए हैं, जिसे पकड़कर महिलाएं नीचे उतरती हैं। इस दौरान छोटी सी चूक भी महिलाओं की जान पर भारी पड़ सकती है। महिलाओं ने बताया कि गांव में यह समस्या सालों से है लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।