चंदौली को मिला963.53 करोड़ का सौगात

0

 

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का जनपद भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन, रू0 963.52 करोड़ लागत कि 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास,विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण , जनसभा सहित जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज जनपद को लगभग रू0 एक हजार करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया गया। कहा यह कृषि प्रधान जनपद है, खेती-किसानी के कारण इस जनपद की पहचान है। जनपद ने अपनी इसी पहचान के माध्यम से देश दुनिया व प्रदेश में अपनी पहचान कायम की है। इससे जनपद को देश दुनिया में पहचान मिली। जनपद में बाबा किनाराम के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, जिसका मार्च 2023 तक कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा हो जाएगा। इससे जनपद के युवाओं को मेडिकल शिक्षा का लाभ मिलेगा ही साथ ही जनपद के सीमा से सटे बिहार राज्य एवं अन्य जनपदों को भी लाभ मिलेगा।वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनपद विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। वह चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य हो या लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य हो, जनपद चंदौली ने अच्छी प्रगति की है।आकांक्षात्मक जनपद को सामान्य विकसित जनपदों की तर्ज पर विकसित करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है।

आकांक्षात्मको जनपदों में बेहतर कार्य के चलते चंदौली को नीति आयोग भारत सरकार से कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। जनपद में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य का तेजी से विकास हो रहा है। यहां बड़े-बड़े कार्य किए जा रहे हैं हाईवे, बड़े-बड़े फ्लाईओवर, मॉडल आईटीआई सहित अन्य बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का निर्माण हो रहा है। कृषि उत्पादन के क्षेत्र में भी सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसी व्यवस्था किया जाए जिसमे एफपीओ के माध्यम से भी अन्नदाता किसानों द्वारा सब्जी उत्पादन सेंटर आफ एक्सीलेंस के माध्यम से हो और उनके उत्पाद दुनिया के बाजारों मे छा जाए। यहां के प्रगतिशील किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक बड़ी मत्स्य मंडी का भी निर्माण की कार्यवाही की जा रही है, जनपद में मॉडल आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री  के जन कल्याणकारी एवं उत्कृष्ट कार्यों का अनुसरण देश के अन्य राज्यों द्वारा भी किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना को पूरे देश में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अब मॉडल स्टेट के रूप में जाना जा रहा है।। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग  बृजेश सिंह,  राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह,  विधायकगण मुगलसराय  रमेश जायसवाल, सैयदराजा  सुशील सिंह, चकिया  कैलाश खरवार द्वारा भी जनसभा को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री द्वारा 33 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 24 परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री  के द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, डेमो चेक, आवास की चाबी आदि का वितरण किया गया। इसके पूर्व  मुख्यमंत्री  द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

 

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे राज्यसभा के सांसद दर्शना सिंह प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह,विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल चकिया विधायक कैलाश खरवार जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रवाली सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह आदि मंच पर उपस्थित थे अतिथियों का स्वागत विधायक रमेश जायसवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया

मुख्यमंत्री के सामने उठे यह मुद्दे

मुगलसराय से भाजपा के विधायक रमेश जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण कराने का मुद्दा उठाया।
जबकि सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने धानापुर को सकलडीहा से अलग तहसील बनाने की मांग की। चकिया की विधायक कैलाश खरवार ने चंद्रप्रभा बांध की मरम्मत और क्षेत्र में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने नारायणपुर गंगा नहर को कंदवा तक पक्की कराने की मांग भी रखी

 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x