भाजपा जिला अध्यक्ष सिलेंडर ब्लास्ट मृतक परिवार से मिले
सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
आज चंदौली के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह विगत दिनों हुए ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट के दोनों मृतको के परिजनों से मिले। इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करने के साथ ही सक्षम अधिकारियो से बात कर पीड़ित परिवार को अविलम्ब आर्थिक सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष आलोक वरुण, सांसद प्रतिनिधि बाबला मुख़र्जी, किरण शर्मा, विश्वनाथ चौहान, आलोक सिंह, संतोष खरवार,अंशु चतुर्वेदी, कुंदन सिंह, भरत चौहान, रंजन शाह, सौरभ चंद्रा, महेंद्र पटेल, सुरेंद्र सिंह बीरु, सतीश चौहान, अमित केसरी, विशाल तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, अमित चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।