कांग्रेस के पाप को धुलने के लिए प्रियंका लगा रही हैं डुबकी
सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
गाजीपुर बॉर्डर पर सरकार द्वारा लाये गए कानून का विरोध पिछले 80 दिनों कर रहे है दरअसल वे किसानों का मंच है ही नही है।बल्कि यह एक राजनीतिक मंच है।उक्त बातें ऊर्जा मंत्री व चन्दौली के प्रभारी मंत्री रमा शंकर सिंह पटेल ने बजट पर चर्चा करते समय पत्रकारों से कहा।
चन्दौली पूरे देश मे धान के कटोरे के रूप से जाना जाता है लेकिन यहां के किसानों को किसानों के लिए बनाए कानून से कोई दिक्कत नही है।बल्कि उनको दिक्कत जो अपना राजनीति रोटी सेकने की कोशिश कर रहे है।
हमारे सरकार में चन्दौली की सड़कें चमक रही है चारो तरफ विकास की गंगा बह रही है।।बसपा व सपा सरकार के समय जितना काम नही हुआ उतना काम हमारे चार साल के कार्यकाल में हुआ है।
प्रियंका गांधी के आस्था की डुबकी के सवाल के जबाब में प्रदेश के मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने जितने पाप किये उसे काटने के लिए प्रियंका गांधी प्रयागराज में डुबकी लगाई है। संगम में स्नान करने से कोई पाप धुलने वाला नही है।जनता सब जानती है।
पुलवामा में शहीद हुए चन्दौली लाल पर जब सवाल यह किया गया कि सरकार ने शहीद परिवार से जो वादे किए थे वे पूरे नही हुए। इस सवाल के उत्तर में मंत्री ने कहा कि जो गाइडलाइन दी गयी थी उसे पूरा कर रही है।जब उनसे यह पूछा गया कि आज ही के दिन अवधेश शहीद पुलवामा में 2 वर्ष पूर्व शहीद हुए थे उनके घर जाएंगे उसके जबाब में मंत्री पटेल ने कहा कि मेरा कार्यक्रम पहले ही तय किये जाते है।ऐसे यदि भाजपा के जिलाध्यक्ष कहेंगे तो जरूर चलूंगा ।मंत्रियों के कार्यक्रम में फेरबदल जिलाध्यक्ष द्वारा किया जा सकता है। पेट्रोल की कीमतों के प्रश्न को मंत्री जी टाल गए वही शिक्षा में बजट में 7 हजार करोड़ की कटौती के सवाल के जबाब में कहा की जो लग रहा है ऐसा नही है।
दूसरे मद द्वारा बदलाव किया जाता है आप इसी से समझ सकते है पहले बच्चे स्कूली ड्रेश में क्या पहनते है और आज क्या पहन रहे है।
इस अवसर पर भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उपस्थित रहे।