एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रेणता पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

0

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली

भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। पं दीनदयाल जी के विचारों को को बूथ स्तर पर पहुंचाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण वक्ता के रूप में बूथों पर उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि दीनदयाल रेलवे स्टेशन के समीप खंभा नंबर 1276के पास 11फरवरी 1968को मृत अवस्था में पाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने परमार कटरा स्थित प्रतिमा पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय जैसे दर्शन के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार प्रत्येक कालखण्ड में प्रासंगिक रहेगा। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह,संजय सिंह, मनोज उपाध्याय, अशोक सैनी, रमेश जायसवाल, सन्तोष खरवार, अनिल गुप्ता गुड्डू, किरन शर्मा, विश्वनाथ चौहान, आलोक वरुण, सतीश चौहान, संजय कनौजिया, भरत चौहान, कुन्दन सिंह, राहुल जायसवाल, भानु तिवारी, महेंद्र पटेल, सुनील शर्मा, जेपी गुप्ता, राजेश चौहान, लक्ष्मी गुप्ता, सुरेन्द्र चौहान अमित केशरी ,अजय गुप्ता मानू उपस्थित रहें।
काली महाल में जितेंद्र गुप्ता सभासद के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति संस्थान प्रांगण में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नेतृत्व में एकात्मता के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके श्रदांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sach ki Dastak

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x