चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक: डॉ सरवर आलम

0

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उ.प्र. नगर इकाई सैयदराजा के सदस्यों की मासिक बैठक शुक्रवार को नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल के प्रांगण में संगठन के अध्यक्ष डॉ. सरवर आलम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन की मजबूती एवं अन्य उपयोगी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को यूनियन का पदभार सौंपा गया एवं नगर इकाई के चयनित सभी पदाधिकारियों के बीच पहचान पत्र का वितरण भी किया गया। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष डॉ. सरवर आलम ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठन में वह शक्ति होती है जिसके माध्यम से हर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर में जगह जगह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का स्वागत बोर्ड लगाया जाएगा। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर के मुख्य चौराहों पर संगठन की तरफ से निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था जल्द किया जायेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन वारसी ने कहा कि संगठन की अगली बैठक में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नगर इकाई की तरफ से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री अमिय कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकारों का हित सर्वोपरि है इसके लिए पत्रकार चाहे किसी भी संगठन का सदस्य हो किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। श्रमजीवी यूनियन कंधा से कंधा मिलाकर उसकी मदद करेगा। उपाध्यक्ष मानवेन्द्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

बैठक में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष डॉ.सरवर आलम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन वारसी, उपाध्यक्ष मानवेन्द्र जायसवाल, महामंत्री अमिय कुमार पांडेय, संगठन मंत्री घूरेलाल कन्नौजिया, मंत्री गोविन्द प्रजापति, कोषाध्यक्ष परमानंद चौधरी, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x