जीजीआईसी सैयदराजा की पल्लवी ने लोक नृत्य में बाजी मारी

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली के आदेशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली के प्रांगण में जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया इस प्रतियोगिता में जनपद के कुल 18 विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता कुल 10 वर्गों में आयोजित की गई तथा प्रत्येक वर्ग में बालक और बालिका ने अलग-अलग प्रतिभाग किया कला प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा ।
संगीत वादन बालक वर्ग में मुकेश स्वर वाघ आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया प्रथम शुभम लोक संगीत में प्रथम आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरी पुर।संगीत गायन बालिका वर्ग लोक संगीत में रंभा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैयदराजा प्रथम।
संगीत गायन शास्त्रीय मे अलका पांडेय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
सैयदराजा प्रथम।पारंपरिक लोक संगीत गायन बालक वर्ग मे गौतम यादव नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर प्रथम।पारंपरिक लोक नृत्य में पल्लवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैयदराजा बालिका वर्ग में प्रथम।
शास्त्रीय नृत्य बालिका वर्ग नूरी फातमा सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा प्रथम।पारंपरिक लोकनृत्य बालक वर्ग में प्रियांशु आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरी पुर प्रथम।चित्रकला बालक वर्ग दिलीप कुमार सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा प्रथम।
चित्रकला बालिका वर्ग काजल प्रजापति आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया प्रथम।दृश्य कला त्रिआयामी में कंचन कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैयद राजा प्रथम
नाटक एकल में छवि श्रीवास्तव आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरी पुर प्रथम रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती शकुंतला देवी उर्मिला सिंह नीतिमा वर्मा रामकृष्ण वर्मा और सुधीर भास्कर पांडेय मृत्युंजय पांडेय विक्रम श्रीवास्तव भरत लाल आदि रहे। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री मयंक मोहन सिंह डॉक्टर रवि शेखर शर्मा डॉक्टर अशोक त्रिपाठी रमेश सिंह शैलेंद्र पटेल की भूमिका अहम रही कार्यक्रम के नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार पांडेय प्रधानाचार्य नगर पालिका इंटर कॉलेज और सहायक नोडल अधिकारी मोहम्मद फिरोज खान प्रवक्ता नगर पालिका इंटर कॉलेज की देखरेख में पूरे कार्यक्रम का आयोजन हुआ