डीडीयू मंडल में राजभाषा सप्ताह का हुआ समापन

0
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी 
चंदौली गुरुवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में चल रहे राजभाषा सप्ताह – 2023 का समापन हुआ। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समापन कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक  राजेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।
आज समापन कार्यक्रम में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तथा राजभाषा सप्ताह के दौरान मंडल में आयोजित विभिन्न निबंध लेखन, टिप्पण लेखन, वाक्, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कुल 19 अधिकारियों तथा 32 कर्मियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र  प्रदान किया गया। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की राजभाषा पत्रिका ‘रेल मुक्ता’ के अद्यतन अंक का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत होने वाले रेलकर्मियों को बधाई दी गई। सभी से अपने कार्य में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया गया तथा आपसी सहयोग एवं प्रेरणा से हिंदी में हो रहे बढ़िया कार्य में आगे प्रदर्शन और बेहतर होने की आशा व्यक्त की गई।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x