धरने पर जाने से पहले सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू हाउस अरेस्ट
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चंदौली। किसानों की समस्याओं और बिजली कटौती के विरोध में अमड़ा पावर हाउस पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले सोमवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को उनके सैयदराजा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस उनके आवास पर तैनात रही और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों की समस्याओं तथा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर अमड़ा पावर हाउस पर धरना देने जाने वाले थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने उनके आवास को घेर लिया। मौके पर चंदौली, सदर और कंदवा थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही।
पुलिस ने पूर्व विधायक को उनके आवास से बाहर नहीं निकलने दिया, जिसके कारण वह प्रस्तावित धरना स्थल तक नहीं पहुंच सके।
इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्ता पक्ष पुलिस का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और जनता की समस्याओं को उठाने से रोकने के उद्देश्य से उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है।
हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया





