नमो घाट पर गुम हुआ पर्स को पुलिस ने खोज कर लौटाया

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी 

(विकास बाला की रिपोर्ट)

शनिवार को नमो घाट पर भ्रमण/गश्त के दौरान उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ को एक पर्यटक  रोशन यादव निवासी बलरामपुर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उसका पर्स कहीं गिर गया है जिसमें करीब 8000 रु व समस्त आवश्यक दस्तावेज हैं

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चौकी नमो घाट पर्यटक थाना की टीम उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ मय टीम हेड कांस्टेबल चालक राजकुमार, हेड कांस्टेबल जोगेंद्र व कांस्टेबल अनिल चौहान द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और तत्काल 10 मिनट के अंदर खोजबीन कर पर्यटक का खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद किया गया। बरामद पर्स को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत संबंधित पर्यटक को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित सहायता और ईमानदारी पर पर्यटक द्वारा पर्यटक पुलिस वाराणसी का आभार व्यक्त किया गया।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x