सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में एसआरबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल, मालगोदाम रोड, आरपीएफ कॉलोनी, पीडीडीयू नगर  के विद्यार्थियों ने   सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए।
विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के छात्र आयुष गिरी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सौरव ने 88 प्रतिशत तथा जयश्री ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक तारकेश्वर चौबे, प्रधानाचार्य विजय कुमार, मुकेश दूबे सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x