सिक्किम के राज्यपाल का हुआ जोरदार स्वागत

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित शशिकांत वर्मा के आवास पर भव्य स्वागत हुआ।
जानकारी हो की सिक्किम के राज्यपाल बनने के बाद लक्ष्मण आचार्य का पहली बार पंडित दीनदयाल नगर में आगमन हुआ। सच की दस्तक द्वारा महामहिम को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
स्वागत करने वालो में शशिकांत वर्मा,सच की दस्तक के प्रधान संपादक ब्रजेश कुमार, खेल संपादक मनोज उपाध्याय, विंध्यवासिनी विवेक कुमार चेयरमैन संतोष खरवार, सतीश जिंदल राजू इकबाल मनोज जायसवाल,विधायक रमेश जायसवाल ,पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान,सुजीत सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
वही दूसरी तरफ सच की दस्तक के राष्ट्रीय प्रसार प्रभारी अशोक कुमार ने सच की दस्तक पत्रिका महामहिम को भेंट किया। जोरदार स्वागत के लिए राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
एक संक्षिप्त परिचय
लक्ष्मण आचार्य राज्यपाल बनने के पूर्व, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सदन के उप नेता भी रहे।साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया। लक्ष्मण आचार्य साधारण फैमिली से उठे हुए भाजपा के राजनीतिक कार्यकर्ता रहे । इसके पूर्व उन्होंने भाजपा की जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। साथ ही उत्तर प्रदेश की मत्स्य निगम चेयरमैन पद (राज्यमंत्री ) पर कार्य किया।
2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े तो उस समय लक्ष्मण आचार्य काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। उनके कुशल नेतृत्व में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीत मिली। इसके उपहार स्वरूप कुशल प्रबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया। संगठन चलाने की अनुभव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने सिक्किम राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया है।