इग्नू में नव प्रवेशित छात्रों का परिचय समारोह हुआ आयोजित
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज मुगलसराय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 48026 में जनवरी सत्र 2026 के नव प्रवेशित छात्रों का परिचय समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक प्रोफेसर राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इग्नू से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को इग्नू की शैक्षणिक प्रणाली पाठ्यक्रम व अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इग्नू समन्वयक प्रोफेसर राजीव कुमार ने छात्रों को बताया कि इग्नू से जुड़कर कैसे आप सरकारी वह गैर-सरकारी संस्थानों में कार्य करके अपना भविष्य सवार सकते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर आशुतोष कुमार चौबे, डॉक्टर मीना तिवारी, डॉक्टर सारिका तिवारी तथा इग्नू कार्यालय सहायक अतुल कुमार मिश्रा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
