इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चन्दौली। Indira Gandhi National Open University में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी देते हुए चन्दौली जनपद स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 48026, Lal Bahadur Shastri Post Graduate College के समन्वयक Prof. Rajeev Kumar ने बताया कि IGNOU Regional Centre Varanasi के अंतर्गत 19 जनपदों में संचालित 35 सक्रिय अध्ययन केंद्रों पर लगभग 210 विभिन्न विषयों एवं कार्यक्रमों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी तथा पर प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को पर जाकर आवेदन करना होगा।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ टैब के माध्यम से लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक विवरण भरते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।
प्रो. राजीव कुमार ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निकटतम इग्नू अध्ययन केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।
