परशुराम प्राकट्योत्सव धूमधाम से सम्पन्न

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित  केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव (जन्मोत्सव) का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजन में लगभग 5 से 6 हजार लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह में विनय शंकर तिवारी, उदय भान करवरिया (पूर्व विधायक, प्रयागराज), सुनील भराला, डॉ. राजेश, डॉ. सौना द्विवेदी, मिथिलेश तिवारी एवं पं. राजेशपति त्रिपाठी (पूर्व विधान परिषद सदस्य) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। कलाकारों ने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें खूब सराहा गया।
आयोजन का संचालन समस्त ब्राह्मण समाज, जिला चंदौली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा सामूहिक प्रार्थना के साथ समापन हुआ।

इनकी थी उपस्थिति 
इस अवसर पर डॉ. के. एन. पांडेय, संजय पांडेय, श्रीराम त्रिवेदी, कमलेश तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र द्विवेदी, श्रीधर उपाध्याय, योगेंद्र नाथ ओझा, नवीन पांडेय, रोहित पांडेय, अरुण त्रिवेदी, अजय तिवारी, दुर्गेश पांडेय, विशाल तिवारी, संदीप शुक्ला, मनोज उपाध्याय, डॉ. बी.के. दुबे, धनेश तिवारी, राकेश तिवारी, दीपक दुबे, आर.के. तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x