आर बी एस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना बाल दिवस

0

सच की दस्तक न्यूज़ डेस्क 

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस विद्यालय प्रांगण में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने तरह-तरह की फैंसी ड्रेस पहनकर प्रदर्शन किया। नन्हे मुन्ने की प्रस्तुति से एक समय ऐसा लगा कि दर्शकों की आंखें ठहर सी गई हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विज्ञान प्रदर्शनी भी बच्चों के द्वारा लगाई गई । बच्चे स्वावलंबी बने, इसके लिए शिक्षकों ने उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए बच्चों के साथ मिलकर के फूड स्टॉल, बिजनेस गेम काउंटर लगाया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के डायरेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि यदि विज्ञान की गहराई को समझ ना हो तो उसे  प्रैक्टिकली करके देखें।

संस्था की प्रधानाचार्या हुमा जैदी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें एक्टिव होकर सतत प्रयास करते हुए रहने की सीख दी।

कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रिंसिपल देवेंद्र मिश्रा व कोऑर्डिनेटर मनोज पाराशर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज उपाध्याय जीशान अंसारी महेंद्र तिवारी आकाश सुभाषिनी प्रीति नाजिया कृष्णकांत प्रभात सौरभ, अनामिका, धनंजय शत्रुंजय रीना रवि मौर्या सुभाष अनिल सिंह संदीप दुबे रूबी आदि लोग उपस्थित थे

Sach ki Dastak

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x