चंदौली में शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चंदौली। जनपद चंदौली स्थित चंदौली हॉस्पिटल के सभागार में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तत्वावधान में शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिकता तथा राष्ट्रभक्ति के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उद्देश्यों एवं इसके प्रभावी संचालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े पदाधिकारियों ने सहभागिता की।इस अवसर पर सैकड़ों गायत्री परिजन तथा शिक्षक उपस्थिति रहे




