युवक की संदिग्ध मौत मामले में परिवार ने कोर्ट का लिया सहारा

0

फाइल फोटो

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी 

(विकास बाला की रिपोर्ट)

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया चौक निवासी स्वर्गीय कमाल अहमद की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। मृतक की मां जमीलुन निशा पत्नी स्व. जौहर अली द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वाराणसी की अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि बेटे की हत्या के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

प्रार्थना पत्र के अनुसार मृतक कमाल अहमद का कथित रूप से यासमीन बीबी एवं मैना हाजी उर्फ मैना गिरसता से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दिनांक 26 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे कमाल अहमद को फोन कर चौरहट बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि बाद में उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

 

परिवार के अनुसार घटना के बाद कमाल अहमद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां का आरोप है कि घटना के बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 28 नवंबर 2025 को रात लगभग 8 बजे आरोपी पक्ष द्वारा घर पहुंचकर शिकायत वापस लेने और मामला दबाने का दबाव बनाया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने थाना जैतपुरा समेत कई अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से परेशान होकर परिवार ने न्यायालय की शरण ली है।

 

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x