हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने किया झंडा वितरण


सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
चन्दौली के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सर्व प्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वर्गीय गुरु बक्स कपाही जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को मृत्यु अवस्था के पश्चात स्टेशन परिसर से थोड़ा दूरी पर उनके शरीर का पहचान किए थे ऐसे विभूति के आवास पर जाकर झंडा लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत की है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गुरबख्श कपाही की यादें हम लोगों के बीच हमेशा बनी रहेगी। फिर आगे मंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल चौरसिया के आवास पर झंडा वितरण का कार्यक्रम किए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा हम लोगों का आन बान और शान है और तिरंगा झंडा अपने अपने घरों पर लगाने के लिए देश का बच्चा-बच्चा उत्सुक हैं ।
आगे के क्रम में डॉ विष्णु दयाल के आवास पर झंडा वितरण कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किए आगे के क्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजन शाह के आवास पर झंडा वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
उसी क्रम में अलीनगर आलू मिल के बगल में सेवा बस्ती में स्थानीय लोगों के उत्साह के बीच में केंद्रीय मंत्री ने झंडा वितरण का कार्यक्रम किए और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सेवा बस्तियों में देश के प्रति राष्ट्र के प्रति लोगों का जो उत्साह दिख रहा है निश्चित रूप से देश और समाज के लिए शुभ संकेत है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विधायक रमेश जयसवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा का जो कार्यक्रम चल रहा है लोग स्वेच्छा अपने अपने घर पर तिरंगा झंडा लगा रहे हैं इस झंडे के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दिए उसी का नतीजा है कि आज हम लोग आजाद भारत में तिरंगा वितरण का कार्यक्रम कर रहे हैं और यह झंडा हम लोगों के सम्मान का प्रतीक है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष श सर्वेश कुशवाहा , राणा प्रताप सिंह, शिव शंकर पटेल हरिवंश उपाध्याय ,शिवराज सिंह, चेयरमैन संतोष खरवार रविंद्र गौड़ किरण शर्मा आलोक वरुण ,अंशु चतुर्वेदी ,भानु तिवारी, विवेक सिंह ,महेंद्र पटेल ,सुनील शर्मा,दीपक आर्या इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे