1100 साल पुरानी ममी के पैरों में पाए गए एक बहुचर्चित ब्रांड के जूते! साथ ही मिला कुछ और जिसे देख वैज्ञानिक रह गए हैरान..

मंगोलिया – टीम सच की दस्तक
मंगोलिया और मिस्र जैसे देशों में सदियों पुरानी ममी मिलना कोई आम बात नहीं है। इन देशों में पहले भी कई सालों पुरानी ममी मिलती रही हैं। ऐसी ही एक ममी की खोज मंगोलिया में एक बार फिर से की गई है। बताया जा रहा है कि यह ममी 1100 साल पुरानी है। सबसे बड़ी बात यह है कि 1100 साल पुरानी इस ममी के पैरों में जूतों की बहुचर्चित कम्पनी एडिडास के जूते भी मिले हैं। बता दें कि एडिडास जर्मन कंपनी है और समूची दुनिया में अपने फुटबियर के लिए मशहूर है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार खोज करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि यह ममी एक महिला की है और सम्भवतः इस महिला की हत्या कर शव को उसके अन्य सामानों के साथ ही दफना दिया गया होगा। ममी के साथ हैडबैग और कुछ कपड़ो के साथ कंघी शीशा, और चाकू भी मिला है, जो आज भी खराब नहीं हुए हैं।
1100 साल पुरानी महिला की ममी से एडिडास के जूते मिलना, वैज्ञानिकों के लिए एक हैरान कर देने वाली घटना है।
खबर में बात सामने आई है उसके अनुसार वैज्ञानिकों का मानना है कि किसी ने महिला के सिर पर तेज से वार किया था इसकी वजह से उसी मौत हो गई थी।
वैज्ञानिकों का मानना है कि जब इस महिला की मौत हुई थी तब इनकी उम्र 30 से 40 के बीच में रही होगी। साल 2016 में इस खबर ने हर जगह तूफान मचा दिया था। तब से अभी तक वैज्ञानिक इनपर रिसर्च कर रहे थे। जहां से ममी मिली थी, वो जगह समुद्र तट से 10 हजार फिट की उंचाई पर है। ये ममी अटलई पहाड़ पर मिली थी।