UP Election Result Live: योगी बोले- जनता ने परिवारवाद को नकारा

0

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022 Live Counting Updates: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। जसवंत नगर से शिवपाल जीते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल और पथराव हो गया है। उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

हमने यूपी में सुरक्षा का माहौल दिया: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां मंच पर मौज़ूद अन्य नेताओं ने उन्हें रंग लगाया।  इसके बाद सीएम योगी ने संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यो में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद हैं। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाना होगा।

मथुरा की पांच विधान सभा सीटों के परिणाम

मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करीब 1 लाख 7 हजार वोटों से जीते, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर रहे, तीसरे पर बसपा प्रत्याशी एसके शर्मा रहे।

गोवर्धन सीट पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह करीब 42 हजार वोटों से जीते, दूसरे नंबर पर बसपा के राजकुमार रावत व तीसरे नंबर पर सपा-रालोद प्रत्याशी प्रीतम सिंह रहे।

मांट सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी करीब 7500 वोटों से जीते, आठ बार के बसपा विधायक श्याम सुंदर शर्मा को हराया। तीसरे पर नंबर पर सपा-रालोद प्रत्याशी संजय लाठर रहे।

छाता सीट से मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण करीब 49 हजार वोटों से जीते, उन्होंने सपा-रालोद प्रत्याशी तेजपाल सिंह हराया, तीसरे पर बसपा के सोनपाल रहे।

बलदेव सीट से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश करीब 22000 वोटों से जीते, दूसरे पर सपा-रालोद प्रत्याशी बबिता देवी रहीं, तीसरे पर बसपा प्रत्याशी अशोक सुमन रहे।

LIVE UPDATES

10 Mar, 03:16 pm
अमापुर विधानसभा 15वें चरण तक
कांग्रेस–704
सपा – 33074
बसपा – 18203
भाजपा– 56302
नोटा – 577
10 Mar, 03:13 pm
बिल्हौर में 16वां राउंड
भाजपा- राहुल बच्चा- 58451
सपा- रचना सिंह- 40495
बसपा- मधु सिंह- 15402
कांग्रेस- उषा रानी – 1056
10 Mar, 03:12 pm
किदवई नगर 8वां राउंड
कांग्रेस – अजय कपूर – 26592
बीजेपी – महेश त्रिवेदी – 33793
समाजवादी पार्टी – अभिमन्यु गुप्ता – 1899
बसपा – मोहन मिश्रा – 949
10 Mar, 03:08 pm
बबेरु में 14 राउंड
भाजपा- अजय पटेल – 39580
सपा – विशम्भर यादव- 39151
बसपा- रामसेवक शुक्ल- 18215
10 Mar, 03:07 pm
कन्नौज की तिर्वा में 12वां चक्र
सपा – 37581
भाजपा – 31932
बसपा – 5636
10 Mar, 03:07 pm
औरैया की दिबियापुर का सातवां राउंड
बीजेपी – 23327
सपा – 19653
बसपा- 10446
बीजेपी 3674 वोटों से आगे
10 Mar, 03:07 pm
कन्नौज की छिबरामऊ में 18वां चक्र
भाजपा – 57857
सपा – 51747
बसपा – 6969
10 Mar, 03:06 pm
कन्नौज सदर में 16वां चक्र
भाजपा – 56093
सपा – 51099
बसपा – 13383
06:08 PM, 10-MAR-2022
10 Mar, 03:06 pm
फर्रुखाबाद सदर का 11वां राउंड
भाजपा – 41881
सपा – 22401
कांग्रेस – 682
बसपा – 7762
10 Mar, 03:02 pm
कैंट विधानसभा में 10वां राउंड
कांग्रेस – सोहैल अख्तर अंसारी- 5839
भाजपा – रघुनंदन सिंह भदौरिया- 32689
बसपा – मोहम्मद सफी खान- 1214
सपा – मोहम्मद हसन रूमी- 31644

सपा प्रत्यशी अमिताभ जीते, कल्याणपुर सीट पर भाजपा विजयी

कानपुर की आर्यनगर विधानसभा 23वां राउंड
सपा- अमिताभ बाजपेई- 76593
भाजपा- सुरेश अवस्थी- 68706
कांग्रेश-  प्रमोद जायसवाल- 3284
बसपा- आदित्य कुमार- 1371
सपा प्रत्यशी अमिताभ 7887 मतों से विजेता हुए।

कैंट विधानसभा 26वां राउंड 
कांग्रेस – सोहैल अख्तर अंसारी- 13202
भाजपा – रघुनंदन सिंह भदौरिया- 74261
बसपा – मोहम्मद सफी खान- 3331
सपा – मोहम्मद हसन रूमी- 94271
कैंट से सपा प्रत्यशी हसन रूमी 20010 से विजेता हुए।

कल्याणपुर विधानसभा 25 राउंड 
भाजपा- नीलिमा कटियार-97043
सपा- सतीश निगम- 75649
कांग्रेस- नेहा तिवारी- 2670
बसपा- अरुण मिश्रा- 6379
कल्याणपुर भजपा प्रत्यशी नीलिमा कटियार 21394 से विजेता हुई।

अखिलेश यादव जीते

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को 66782 वोटों से हराया है। वहीं कौशांबी की सिराथू सीट पर मतगणना रोक दी गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहा है।

अखिलेश यादव-147237
प्रो. एसपी सिंह बघेल-80455
कुलदीप नरायन बसपा-15643

हाथरस विधानसभा 19 राउंड
भाजपा 83871
सपा  25887
बसपा 30822
भाजपा की अंजुला माहौर 53049 मतों से आगे चल रही हैं

हाथरस में दो सीट पर सपा गठबंधन आगे, एक पर भाजपा को बढ़त
हाथरस में अभी तक किसी भी सीट पर परिणाम घोषित नहीं हुआ। हाथरस सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर निर्णायक बढ़त की ओर हैं। सिकंदराराऊ सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ ललित बघेल 6000 से ज्यादा वोटों से आगे। सादाबाद सीट से रामवीर उपाध्याय पीछे और आरएलडी के प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी आगे चल रहे हैं।

05:51 PM, 10-MAR-2022

अलीगढ़ में इन सीटों पर जीती भाजपा

अलीगढ़ शहर सीट से से भाजपा की मुक्ता राजा जीत गई हैं। कोल विधान सभा सीट से भाजपा के अनिल पराशर जीत गए हैं। सपा के शाज अज्जू हार गए हैं। बरौली विधान सभा सीट से भाजपा के जयवीर सिंह जीत गए हैं। इगलास विधान सभा सीट से भाजपा के राज कुमार सहयोगी 125527 मत पाकर 58589 से जीत गए हैं।

अतरौली विधान सभा
भाजपा के संदीप सिंह आगे 59014
सपा के वीरेश यादव को मिले 31749

छर्रा विधान सभा
भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह पीछे 37176
सपा की लक्ष्मी धनगर को आगे 37936

खैर विधान सभा
भाजपा के अनूप बाल्मीकि आगे 75813
बसपा से चारू केन पीछे 39910

अलीगढ़ विधान सभा चुनाव अपडेट

अलीगढ़ शहर विधान सभा
भाजपा की मुक्ता राजा पीछे 67204
सपा के जफर आलम आगे 86307

अतरौली विधान सभा
भाजपा के संदीप सिंह आगे 59014
सपा के वीरेश यादव को पीछे 31749

छर्रा विधान सभा
भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह पीछे 37176
सपा की लक्ष्मी धनगर को आगे 37936

खैर विधान सभा
भाजपा के अनूप वाल्मीकि आगे 75813
बसपा से चारू केन पीछे 39910

रामपुर की बिलासपुर विधानसभा सीट के परिणाम
बिलासपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अमरजीत सिंह को 307 वोटों से हरा दिया है। बलदेव सिंह औलख को 1,01,998 वोट मिले। जबकि अमरजीत सिंह को 1,01,691 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के रामऔतार कश्यप रहे, जिन्हें 18,870 वोट मिले हैं।

अब्दुल्ला आजम जीते
रामपुर की स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आज़म ने जीत दर्ज की है। मुरादाबाद शहर सीट भाजपा 1535 वोट से जीत गई है।

आजमगढ़ की दसों सीट पर सपा को बढ़त
मैनपुरी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भदौरिया ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 99445 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव राजू को 92181 वोट मिले। 7264 वोट से जयवीर सिंह ने जीत दर्ज की।

05:35 PM, 10-MAR-2022

जेवर सीट से भाजपा के धीरेंद्र सिंह आगे

गौतमबुद्धनगर जिले की जेवर सीट से भाजपा के धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। दादरी से भी भारतीय जनता पार्टी के तेजपाल नागर ने बढ़त बना रखी है।
सपा के राज कुमार भाटी काफी वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा की जीत पर भाजपाई जश्न मना रहे हैं। बिलासपुर कस्बे में भाजपा की जीत का जश्न ढोल नगाड़े , गुलाल व जेसीबी के साथ लड्डू बांटे गए।

05:29 PM, 10-MAR-2022

अमेठी से गायत्री प्रजापति की पत्नी जीतीं

अमेठी विधानसभा से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी 17727 मतों से जीत गई हैं। महाराजी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय को हराया है। जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी को 87242 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय सिंह को 69515 वोट मिले हैं।

कासगंज में दो भाजपा और एक सपा ने जीती
कासगंज जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा जीती और एक पर समाजवादी पार्टी ने विजयी पताका फहराया। कासगंज सदर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत, अमापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा, पटियाली विधानसभा पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नादरा सुल्तान ने जीत दर्ज की है।

कुमार विश्वास के घर प्रदर्शन
वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित जानेमाने कवि कुमार विश्वास के आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुमार अपने आवास पर नहीं थे। आप नेताओं का कहना था कि कुमार ने पंजाब में बीजेपी से सांठगांठ कर आप के खिलाफ बयानबाजी की थी। अब पंजाब में भारी बहुमत से आप जीत दर्ज कर रही है, ऐसे में कुमार को आइना दिखाने आए हैं। हालांकि दिल्ली से आप विधायक नरेश बाल्यान ने कहा कि हम प्रदर्शन करने नहीं बल्कि अपने पुराने साथी को मिठाई खिलाने आए हैं। साथ में नींद और बीपी की गोली भी लेकर आए हैं ताकि वह भाजपा की हार से दुखी होकर सो सकें और उनका बीपी न बढे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुमार विश्वास के आप के खिलाफ बयानबाजी से पार्टी को फायदा ही हुआ है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कुमार विश्वास भाजपा से सांठगांठ कर राज्यसभा सदस्य बनने का जो ख्वाब देख रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा। उन्हें नेता बनने का शौक है तो आने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में उन्हें आप कोई सीट दे देगी।

लोनी विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला 
गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला चल रहा है, 35वें चरण में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर को 1,08,743 वोट मिले। सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को 1,00,034 वोट प्राप्त हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर के अभिकर्ताओं ने अपनी मतगणना टेबल की शीट पर हर हर महादेव लिखा।

05:12 PM, 10-MAR-2022

बड़ौत सीट पर जीत को लेकर बवाल

बागपत जिले की बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। रालोद कार्य कर्ताओं ने गड़बड़ी कर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले चलाए हैं।

बवाल में करीब 10 रालोद कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बाहुबली विधायक विजय मिश्र हारे, विपुल दुबे जीते
गोंडा की गौरा से बीजेपी प्रत्याशी लगभग 23 हजार वोटो से जीत गए हैं। गोंडा सदर से भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह विजयी हो गए हैं। भदोही की ज्ञानपुर सीट से भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रत्याशी विपुल दुबे जीत गए हैं। उन्होंने बाहुबली विधायक विजय मिश्र का किला फतेह किया है। विजय मिश्र चार बार से लगातार विधायक थे। वे इस बार तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री थाना भवन विधानसभा सीट से सुरेश राणा चुनाव हार गए हैं। अभी घोषणा होना बाकी है।

मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की 34 सीटों में से भाजपा ने 15 और गठबंधन 17 सीटें जीती हैं। मेरठ दक्षिण और चांदपुर बिजनौर में मतगणना चल रही है।मेरठ की सात सीटों में दो कैंट और हस्तिनापुर पर भाजपा ने अपना कब्जा  बनाए रखा।  सिवालखास, किठौर, सरधना,और शहर सीट गठबंधन ने जीतीं। मेरठ दक्षिण में अभी मतगणना चल रही है। सरधना से संगीत सोम चुनाव हार गए हैं। पूर्व मंत्री व सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर किठौर से चुनाव जीत गए हैं। शहर सीट पर सपा ने कब्जा बनाए रखा, सरधना, सिवाल खास, किठौर भाजपा ने गंवाईं हैं। बागपत में छपरौली पर रालोद और बागपत व बड़ौत पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकार रखा। बड़ौत सीट भाजपा ने 195 मतों के अंतर से जीती। इसके बाद यहां गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग किया। यहां अभी हंगामा चल रहा है। शामली में कैराना, शामली और थाना भवन तीनों सीट गठबंधन ने जीत ली है। यहां थाना भवन से गन्ना मंत्री सुरेश राणा चुनाव हार गए हैं। शामली सीट भी भाजपा ने गंवा दी है। सहारनपुर  में सात सीटों में से पांच भाजपा ने जीत ली है। चुनाव से पहले पाला बदलकर सपा के टिकट नकुड़ से चुनाव लड़े डाक्टर धर्म सिंह सैनी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मुकेश चौधरी ने हराया। इसके अलावा देवबंद, गंगोह, रामपुर मनिहारान पर भाजपा ने अपना कब्जा बनाए रखा। सहारनपुर शहर सीट भाजपा ने सपा से छीन ली है। बेहट और सहारनपुर देहात पर गठबंधन ने जीत दर्ज की।  मुजफ्फरनगर में  छह सीटों में दो भाजपा और चार गठबंधन ने जीती हैं। भाजपा यहां शहर और खतौली में ही कब्जा बरकरार रख पाई। बुढ़ाना, मीरापुर, पुरकाजी और चरथावल उसने गंवा दी है। शहर से मंत्री कपिल देव अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं। बिजनौर में जिले में आठ सीटों में से तीन नजीबाबाद, नगीना और नूरपुर गठबंधन ने जीतीं, शहर, नहटौर, धामपुर और बढ़ापुर भाजपा ने  जीत ली हैं चांदपुर सीट पर मात्र 156 मतों की बढ़त गठबंधन प्रत्याशी ने बनाई। यहां पोस्टल बैलेट फिर से गणना और वीवीपैट मशीनों से मतों के मिलान का कार्य चल रहा है। पिछले चुनाव में छह सीटें भाजपा ने जीती थी, जिनमें एक नूरपुर उप चुनाव में हार गई थी।

भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को देखते हुए कानपुर की मेयर और बीजेपी नेता प्रमिला पांडे जश्न मनाने के लिए बुलडोजर पर चढ़ीं और विक्ट्री साइन दिखाया।

धनंजय सिंह हारे, सपा के लकी यादव जीते

जौनपुर के मल्हनी से बाहुबली धनंजय सिंह हार गए हैं। इस सीट पर सपा के लकी यादव 16711 मतों से विजयी हुए। मिर्जापुर 396 नगर विधानसभा से भाजपा के रत्नाकर मिश्र 40 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। भाजपा गठबंधन के अपना दल एस प्रत्याशी राहुल प्रकाश 25वें चरण में 32 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। मऊ जिले से घोसी और मधुवन सीट का मतगणना खत्म हो गई है। घोसी से सपा के दारा चौहान जीते तो मधुवन से भाजपा के राम विलास चौहान जीते।

कैबिनेट मंत्री नंदी ने जीते
कैबिनेट मंत्री नंदी ने जीत दर्ज की है। मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय हो गई है। सिर्फ घोषणा होना बाकी है। एटा सदर से भाजपा के विपिन वर्मा डेविड दोबारा जीत गए हैं।

भाजपा की गुलाब देवी जीतीं
संभल की चंदौसी विधानसभा सीट के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है 30 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी को कुल 112395 वोट मिले हैं उनकी प्रतिद्वंदी सपा की विमलेश कुमारी को 76975 वोट मिले हैं। गुलाब देवी 36420  वोटों से विजयी रहीं हैं। अभी उनकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। तीसरे नंबर पर बसपा के रणविजय सिंह रहे हैं उन्हें 30335 वोट मिले हैं।

मोदीनगर सीट पर भाजपा की जीत
मोदीनगर सीट पर भाजपा से डॉ मंजू शिवाच ने रालोद के सुदेश शर्मा को 36151 वोटों से हरा दिया है। उन्हें 1 लाख 13 हजार 712 वोट मिले। गठबंधन प्रत्याशी सुदेश को 77561 वोट मिले। इस सीट पर 7 प्रत्याशी मैदान में थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जीत तय
करहल विधानसभा सीट पर 22 राउंड की मतगणना तक अखिलेश यादव को 99164 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के एसपी सिंह बघेल को 48578 वोट मिले हैं। एसपी सिंह नवीन मंडी से चले गए हैं। अखिलेश यादव लगभग 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब कुछ ही राउंड की गिनती बची है।

सहारनपुर में भाजपा ने 5 सीट जीतीं
सहारनपुर की सात विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 5 सीट जीती है जबकि 2 सीट सपा ने जीती है। भाजपा ने सहारनपुर शहर, देवबंद, रामपुर मनिहारान सुरक्षित, नकुड और गंगोह सीट पर विजय हासिल की है। सपा ने बेहट और सहारनपुर देहात विधानसभा सीट जीती है।

04:54 PM, 10-MAR-2022

कपिल देव अग्रवाल ने तीसरी बार जीते

मुजफ्फरनगर में सपा-रालोद गठबंधन ने जिले की चार सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली है। बुढ़ाना से रालोद के राजपाल बालियान, मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के अनिल कुमार आगे चल रहे हैं। चरथावल विधानसभा सीट से सपा के पंकज मलिक की जीत गए हैं। सदर सीट से भाजपा के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। खतौली से भाजपा के विक्रम सैनी दूसरी बार जीते हैं। नतीजों की घोषणा बाकी है।

मुरादाबाद जनपद की 6 विधान सभा सीट का आंकड़ा इस तरह है
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर सपा के यूसुफ अंसारी 20 हजार वोटों से आगे, भाजपा के रितेश गुप्ता पीछे।
मुरादाबाद देहात विधान सभा सीट से सपा के मोहम्मद नासिर कुरेशी 33 हजार वोटों से आगे। भाजपा के केके मिश्रा पीछे।
कुंदरकी विधान सभा सीट पर सपा के जियाउर्रहमान 29 हजार वोटों से आगे। भाजपा के कमल कुमार पीछे।
कांठ विधान सभा सीट पर सपा के कमाल अख्तर 7 हजार वोटों से आगे, भाजपा के राजेश कुमार चुन्नू पीछे।
ठाकुरद्वारा विधान सभा सीट पर सपा के नवाब जान खान 8 हजार वोटों से आगे, भाजपा के अजय प्रताप सिंह पीछे।
बिलारी विधान सभा सीट पर भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी 7 हजार वोट से आगे। सपा के मोहम्मद फ़हीम पीछे।

ललितपुर में भाजपा प्रत्याशी आगे
ललितपुर में भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी चंद्र भूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा से एक लाख सात हजार 135 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी राजबाला जीतीं
रामपुर की मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजबाला 6071 मतों से विजयी हो गई हैं। राजबाला को कुल 97821 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विजय सिंह को 91750 वोट मिले हैं। मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर बसपा के सुरेंद्र सिंह सागर रहे, उन्हें 31430 वोट मिले हैं।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x