पंचायत चुनाव – मिर्जापुर में फर्जी मतदान पर पथराव, एसडीएम-सीओ की गाड़ी तोड़ी

0

UP Panchayat Election 2021 Live Updates – उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में वोटिंग जारी है। फिरोजाबाद के जसराना ब्लाक नगला परदमन में फर्जी वोट ड़ालने को लेकर पोलिंग बूथ पर जमकर फायरिंग हुई। पोलिंग बूथ के अंदर पथराव, लाठी डंडे भी चले। यहां तक पोलिंग बूथ 132 का जंगला तोड़कर मत पेटिकाओं को लूटने की कोशिश हुई है। रायबरेली के लोरिकपुर में प्रधान प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है। माखी में प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारने का मामला सामने आया है।

कानपुर देहात में दोपहर 3 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्नाव जिले में दोपहर 3 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ।
देवरिया में तीन बजे तक 46.18 फीसदी हुआ मतदान

03:13 PM, 26-APR-2021

अमेठी में एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

गौरीगंज  – 33
जामों- 40
शाहगढ़- 29
मुसाफिरखाना- 30
बाजारशुकुल- 41
जगदीशपुर- 25
तिलोई- 45
सिंहपुर- 45
बहादुरपुर- 54
अमेठी- 37
भादर- 33
भेटुआ- 32
संग्रामपुर- 32
जनपद अमेठी में 01:00 बजे तक का कुल मतदान 36.54 फीसदी हुआ है।

बलरामपुर में मतदाताओं में खासा उत्साह

बलरामपुर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 34.40 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

हमीरपुर में एक बजे तक 36.49 फीसदी मतदान

हमीरपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 36.49 फीसदी मतदान हुआ।
फतेहपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 35.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
जालौन जिले में दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ।

02:27 PM, 26-APR-2021

देवरिया में 35.22 फीसदी मतदान

देवरिया जिले में झड़प और मारपीट के बीच हुए चुनाव में एक बजे तक 35.22 फीसदी मतदान हो चुका है। चिलचिलाती धूप में भी लोग मतदान के लिए खड़े हैं।

सिद्धार्थनगर में एक बजे तक 36 फीसदी वोटिंग

सिद्धार्थनगर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं का उत्साह है। वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। दोपहर एक बजे आई रिपोर्ट में अब तक वोट 36 फीसदी हो चुका है। वोटिंग सकुशल चल रही है।

02:05 PM, 26-APR-2021

पिता की मौत के बाद भी ड्यूटी पर डटीं एसडीएम

कानपुर देहात में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार सुबह मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकलीं एसडीएम की आंखें नम थीं और मन भावुक। एसडीएम पंचायत चुनाव की कमान संभालने के साथ ही सभी केंद्रों का जायजा ले रही थीं। एसडीएम की आंखें नम होने की वजह जिसे भी पता चली उसने ही उनके फर्ज निभाने के जज्बे को सलाम किया। एसडीएम दीपाली भार्गव के पिता का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाबजूद सोमवार को वह पंचायत चुनाव की कमान संभालने पहुंची। एसडीएम मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते दिखीं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कर्तव्य निर्वहन की सराहना की।

01:53 PM, 26-APR-2021

शामली में एक बजे तक 39.4 फीसदी मतदान

शामली में एक बजे तक 39.4 फीसदी मतदान हो गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।

01:45 PM, 26-APR-2021

कासगंज में एक बजे 38.73 प्रतिशत

कासगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान का प्रतिशत सूरज की तपिश बढऩे के साथ बढ़ रहा है। एक बजे तक 38.73 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सुबह के समय से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं थीं। हांलाकि गर्मी बढ़ने के कारण मतदाताओं को काफी दिक्कतें हुईं, लेकिन मतदाता मतदान करने के लिए कतारों में डटे रहे। एक बजे तक पटियाली ब्लॉक में 37.15, गंजडुंडवारा में 34.2, सिढ़पुरा में 38, कासगंज में 41.3, सोरों में 38, अमांपुर में 40.3, सहावर में 42 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

01:40 PM, 26-APR-2021

उन्नाव में 1 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान

उन्नाव जिले में दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हुआ।
कानपुर देहात में दोपहर 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ।

01:31 PM, 26-APR-2021

मिर्जापुर में फर्जी मतदान पर पथराव

मिर्जापुर के घमहापुर गांव में कम्पोजिट विद्यालय मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एसडीएम और सीओ की गाड़ी तोड़ डाली। दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

01:26 PM, 26-APR-2021

सूरज की तपिश भी नहीं रोक सकी मतदाताओं का हौंसला, एक बजे तक 39 प्रतिशत मतदान

फिरोजाबाद में सूरज की तपिश भी गांव में मतदाताओं का हौंसला नहीं रोक सकी। दोपहर एक बजे तक 39.67 प्रतिशत मतदान जनपद में हो चुका है। अभी तक जनपद में सबसे ज्यादा मतदान हाथवंत ब्लाक में 47 प्रतिशत रहा। मदनपुर में 45 प्रतिशत, जसराना में 42 प्रतिशत मतदान मतदान हुआ। एका, शिकोहाबाद और टूंडला में 38 प्रतिशत मतदान हुआ। नारखी में 37 प्रतिशत और फिरोजाबाद में सबसे कम 33 प्रतिशत मतदान हुआ।

12:54 PM, 26-APR-2021

फतेहपुर में 11 बजे तक 22.57 प्रतिशत मतदान

फतेहपुर जिले में 11 बजे तक 22.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

12:48 PM, 26-APR-2021

ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी किरन चौधरी के पति की मौत

सिद्धार्थनगर जिले में खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतनपुर से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी किरन चौधरी के पति राम सेवक उम्र करीब 48 साल की अचानक मौत हो गई। आज वोट डालने के बाद करीब 8 बजे मौत हुई। मौत के पीछे की वजह पता नहीं चल पाया कोई बता रहा है कि 4 दिनों से बीमार चल रहे है कोई बता रहा है कि हार्ड अटैक से मौत हुई। मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया बूथ पर शांतिपूर्वक वोटर मतदान कर रहे है।

12:41 PM, 26-APR-2021

देवरिया में सुबह 11 बजे तक 23.25 फीसदी मतदान

देवरिया जिले में पंचायत चुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.25 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।

12:34 PM, 26-APR-2021

कासगंज जिले में 11 बजे तक 22.28 फीसदी वोट पड़े

ब्लाक            मतदान प्रतिशत
पटियाली-           20.50
गुंजडुण्डवारा-       22.50
सिढ़पुरा-             25
कासगंज-            23
सोरों-                23.2
अमांपुर-             21.30
सहावर-              22.50

12:22 PM, 26-APR-2021

मुरादाबाद : 11 बजे तक 24.5 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद जिले में 11 बजे तक 24.5 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हो गया था। मतदाताओं में उत्साह बरकरार है।

12:02 PM, 26-APR-2021

11 बजे तक मतदान प्रतिशत

औरैया जिले में 11 बजे तक 23.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
हमीरपुर जिले में 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत मतदान हुआ

11:52 AM, 26-APR-2021

फिरोजाबाद में 11 बजे तक 22.22 फीसदी मतदान

ब्लाक            मतदान प्रतिशत
फिरोजाबाद-          13
टूंडला-                21
नारखी-                21
शिकोहाबाद-          22
अरांव-                24
मदनपुर-              34
एका-                 17
जसराना-             22
हाथवंत-              26
कुल-                  22.22

11:49 AM, 26-APR-2021

किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी: आईजी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। आईजी ने बताया कि हम लगातार सुनिश्चित करा रहे हैं कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

11:40 AM, 26-APR-2021

11 बजे तक मतदान प्रतिशत

उन्नाव जिले के सभी 16 विकासखंडों में 11 बजे तक 21.2 प्रतिशत मतदान हुआ।
कानपुर देहात में सुबह 11 बजे तक कुल 18 प्रतिशत मतदान हुआ।
बाराबंकी में 11:00 बजे तक 24% मतदाताओं ने डाले वोट
बलरामपुर में पंचायत चुनाव समय 11:00 बजे तक वोटिंग परसेंटेज – 20.60 प्रतिशत

11:33 AM, 26-APR-2021

मुरादाबाद में संक्रमण से बचाव के उपाय कहीं नजर नहीं आए

मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर संक्रमण से बचाव के उपाय कहीं नजर नहीं आए। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग से मतदाताओं का तापमान चेक करने को कहा था, लेकिन बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नजर नहीं आई। अधिकांश बूथों पर हाथ सैनिटाइज भी नहीं कराए जा रहे थे। कुछ बूथों पर मतदान कर्मी उसके अंदर आने पर सैनिटाइजेशन कर रहे थे लेकिन इनकी संख्या बहुत कम थी। कुछ स्थानों पर मतदाता ही कोरोना के प्रति जागरूक दिखे। कई मतदाता तो मास्क के साथ हाथ में दस्ताने और सर्जिकल ग्लव्स पहनकर ही वोट डालने आए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।

11:19 AM, 26-APR-2021

फिरोजाबाद में फर्जी वोट डालने को लेकर नगला परमदन में पोलिंग बूथ पर फायरिंग

फिरोजाबाद के जसराना ब्लाक नगला परदमन में फर्जी वोट डालने को लेकर पोलिंग बूथ पर जमकर फायरिंग हुई। पोलिंग बूथ के अंदर पथराव, लाठी डंडे भी चले। यहां तक पोलिंग बूथ 132 का जंगला तोड़कर मत पेटिकाओं को लूटने की कोशिश की गई है। मौके पर डीएम, एसपी के अलावा भारी मात्रा में सीआरपीएफ पहुंच गई। 83 वोट डालने के बाद काफी देर तक मतदान रुका रहा।

11:14 AM, 26-APR-2021

मुरादाबाद : मतदाताओं में उत्साह, सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद जिले में सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हो गया। छह ब्लॉकों में 210 सेक्टर और 12 जोन में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं के उत्साह के कारण सुबह ही बूथों पर लंबी लाइनें लग गईं। छजलेट ब्लॉक के लडावली वली गांव में प्रत्याशी के बस्ते पर भीड़ जमा कर बैठे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और माइक से चेतावनी दी। डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस बल के साथ बूथों पर जायजा ले रहे हैं।

10:50 AM, 26-APR-2021

मुरादाबाद में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिलारी के धकिया नारू गांव का पोलिंग बूथ नंबर 168 सुबह 9:30 बजे बिल्कुल खाली है।

10:35 AM, 26-APR-2021

माखी में हिस्ट्रीशीटर ने प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

उन्नाव जिले में सुबह 9 बजे तक 10.92 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे पोलिंग शुरू होते ही केंद्रों पर वोटर पहुंचने लगे। कई केंद्रों पर 8 बजे तक लंबी लाइनें लग गईं। माखी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में हिस्ट्रीशीटर ने विपक्षी प्रधान प्रत्याशी के बेटे को गोली मार दी। फतेहपुर चौरासी के जाजमऊ अहतमली बूथ का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरे कर्मचारी को बुलाया गया। इससे यहा डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। डीएम सहित अन्य अधिकारी भ्रमण कर मतदान और शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

10:29 AM, 26-APR-2021

अमेठी मे मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे मतदाता

अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है। अमेठी की 682 ग्राम पंचायतों में सुबहा सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से चल रही है। मतदान के लिए 942 मतदान केंद्र और 2,430 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात है। लोग मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

10:24 AM, 26-APR-2021

लोरिकपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव स्थगित

रायबरेली के सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर पंवारा में मतदान के लिए लाइन मतदाताओं की भीड़ लगी है। शाहगढ़ विकास खंड के कौहार में सुबह 7 बजे से कतार लगी है। जामों ग्राम पंचायत लोरिकपुर में ग्राम प्रधान पद का मतदान कराया जा रहा है। विकास खंड शाहगढ़ के दुलापुर खुर्द में विकलांग मतदाता ने मतदान किया। जामों ग्राम पंचायत लोरिकपुर के ग्राम प्रधान पद का मतदान एक घंटा होने के बाद स्थगित हो गया है। ग्राम पंचायत लोरिकपुर में प्रधान पद के लिए लोरिकपुर निवासी ऊषा शर्मा पत्नी अखिलेश शर्मा एवं ममता दिवेदी पत्नी राजकुमार दिवेदी प्रत्याशी रहीं। ऊषा शर्मा की मौत हो गई है।

10:21 AM, 26-APR-2021

रायबरेली में बैलेट पेपर से चुनाव चिन्ह गायब

रायबरेली के सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के खानापुर चपरा के बूथ नंबर 111 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 8 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन बैलेट पेपर पर केवल 7 निशान छपे थे। सुबह 9 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका।

10:15 AM, 26-APR-2021

सिद्धार्थ नगर में 9 बजे तक 11 प्रतिशत हुआ मतदान

सिद्धार्थ नगर जिले में दो घंटे में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 9 बजे के बाद धूप होने से कुछ बूथों पर कतार में खड़े लोग बाहर हो रहे हैं। देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहोरवॉ मिश्र बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा, अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया। लोगों में आक्रोश है।

10:11 AM, 26-APR-2021

औरैया जिले में सुबह 9 बजे तक 9.86 फीसदी मतदान

कानपुर देहात में रसूलाबाद के भौरा के मतदान केंद्र पर भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। औरैया जिले में सुबह 9 बजे तक 9.86 फीसदी मतदान हुआ है।

10:09 AM, 26-APR-2021

9 बजे तक का कुछ जगहों का वोटिंग अपडेट

  • जालौन जिले में सुबह 9 बजे तक 8.5 फीसदी मतदान हुआ।
  • कानपुर देहात में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • फतेहपुर जिले में सुबह 9 बजे तक 9.83 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

10:05 AM, 26-APR-2021

फिरोजाबाद: एक-एक वोट का समझा महत्व, चारपाई पर लेटकर भी मतदान करने पहुंचे

लोकतंत्र में एक-एक वोट भी महत्वपूर्ण होता है ताकि गांव की बेहतर सरकार चुन सके। इस बात को भला बुजुर्गों से बेहतर कौन समझ सकता था। शेखूपुर घड़ी में एक बुजुर्ग मतदाता चलना तो दूर बैठने में भी असमर्थ था। मगर मतदान का महत्व समझते हुए बुजुर्ग मतदाता चारपाई पर लेटकर मतदान करने के लिए पहुंचा। इसके बाद अन्य लोगों में भी मतदान का महत्व समझा। इधर, जसराना के गांव झपारा में 95 वर्षीय महिला शांतिदेवी ने भी वोट डालने के लिए गोदी में आई।

09:59 AM, 26-APR-2021

अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमेठी की 682 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से चल रही है। मतदान के लिए 942 मतदान केंद्र और 2,430 मतदेय स्थल बनाये गये है। सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात है। साथ ही 13 जोनल और 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं। 589 सामान्य मतदान केंद्र 845 संवेदनशील 795 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ 201 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इसके अलावा अमेठी के 15,55,536 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 17,294 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। लोग मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

09:58 AM, 26-APR-2021

मतदाताओं की कतारें लगीं

उन्नाव जिले में हसनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत रानी खेड़ा खालसा में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगीं हैं।

09:23 AM, 26-APR-2021

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र का दौरा

सिद्धार्थनगर में पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत एडीएम सीताराम गुप्ता ने चिलिलहया सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाकर वोट डालने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्र के आसपास घूमने वाले लोगों को निर्देश दिया और भगाया। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। केवल एजेंट ही परिसर के अंदर रहेंगे। बाकी सभी को बाहर रहने के लिए कहा। क्षेत्र के दर्जनों मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था की पड़ताल की। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जिले में मतदान सकुशल चल रहा है ।कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

09:17 AM, 26-APR-2021

सुबह 6 बजे से ही लाइन में लगीं रोजेदार महिलाएं

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में मतदान आरंभ होने के एक घंटा पहले ही मतदाताओं की लंबी लाइनें बूथों पर लग गई। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक थी। सेहरी के बाद रोजेदारों की टोली बूथ पर पहुंच गई। रमजान की इबादत के साथ लोकतंत्र के पर्व में मतदान का फर्ज निभाना था, इसलिए उन्होंने तेज धूप से पहले ही मतदान किया।

08:59 AM, 26-APR-2021

औरैया में महिलाओं की ज्यादा भीड़ दिखी

औरैया जिले में सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद है। अधिकारी मतदाताओं को कोविड नियमों का पालन कराते दिखे। पहली बार मतदान को पहुंचे युवक और युवतियों के साथ बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला।

Panchayat Election Voting LIVE

सभी ब्लाकों के मतदान केंद्रों पर सुबह सवा सात बजे से मतदाताओं का आना शुरू हुआ।  वोटिंग करने पहुंचे मतदाताओं को शारीरिक दूरी का पाठ पढ़ाने के लिए बूथ के बाहर तैनात फोर्स व प्रशासनिक अमला उन्हें जागरूक करता रहा। सुबह सात बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ 15 मिनट में बढ़ना शुरू हो गई। मतदाताओं का कहना था कि सुबह 10 बजे तक मौसम बेहतर रहा तो ज्यादा वोट होंगे।  भाग्यनगर विकासखंड के ग्राम ककोर बुजुर्ग में दो बूथ बनाए गए हैं। यहां पर सुबह आठ बजे तक एक बूथ पर मात्र एक ही वोट डाला गया था।  इसके अलावा तीन-चार और मतदान केंद्रों पर धीमी गति से मतदान होता नजर आया। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक 9.86 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयाेग किया। सबसे अधिक मतदान बिधूना में 12.33 फीसद और सबसे कम एरवाकटरा में 7.60 फीसद हुआ। इसके अलावा अछल्दा में 10.50, अजीतमल में नौ, औरैया में 10.04, सहार में 09.25 और भाग्यनगर में 10.33 फीसद मतदान हुआ।  सुबह 11 बजे तक जिले के ब्लाकों में कुल 23.18 फीसद मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक बिधूना में 32 और सबसे कम एरवाकटरा में 20.20 फीसद वोटिंग हुई। इसके अलावा अजीतमल में 20.26, औरैया में 21.08, भाग्यनगर में 22.13, अछल्दा में 22.86, और सहार में 23.54 फीसद मतदान हुआ।  दोपहर एक बजे तक जिले के सभी ब्लाकों में 38.29 फीसद वोट डाले गए। इसमें सबसे अधिक बिधूना में में 43 और सबसे कम भाग्यनगर में 35 फीसद मत डाले गए। इसके अलावा अजीतमल में 37.20, औरैया में 37.36, एरवाकटरा में 37.50 , अछल्दा में  38.25  और सहार में 39.73 फीसद मतदान हुआ।

08:53 AM, 26-APR-2021

बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के एकड़ेंगा भावपुर ग्रांट बूथ संख्या 44, 45, 46 और 47 पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। एक घंटे में मतदान 10 फीसदी हुआ है।

08:47 AM, 26-APR-2021

सिद्धार्थनगर में बूथ पर पहुंचे मतदाता, गायब मिला चुनाव चिन्ह

सिद्धार्थनगर जिले के घिसियारी के बांसी तहसील इलाके की ग्राम पंचायत नासिर गंज में सुबह 7 बजे मतदाता बूथ पर पहुंचे लेकिन बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह नहीं होने के कारण मतदान एक घंटे बाधित रहा। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच गाली गलौज हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

08:14 AM, 26-APR-2021

सिद्धार्थनगर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

सिद्धार्थनगर जिले में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। तेज गर्मी में धूप होने से पहले ही मतदाता बूथों तक पहुंच गए। बांसी, डुमरियागंज, इटावा एवं शोहरतगढ़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। शोहरतगढ़ के एक बूथ पर महिला बच्चे के साथ वोट डालने गई और बच्चा बूथ पर खेलता नजर आया। कोरोना संक्रमण से बच्चों को जोखिम है। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश नहीं की।

07:47 AM, 26-APR-2021

सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा उल्लंघन

कासगंज में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगीं हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हो रहा है। मतदाता एक-दूसरे से सटकर खड़े हैं।

07:31 AM, 26-APR-2021

फिरोजाबाद और कासगंज जिले में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में फिरोजाबाद और कासगंज जिले में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। दोनों जिलों में मतदान को लेकर सुरक्षा और कोविड से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। फिरोजाबाद जिले के 1082 मतदान केंद्रों के 2243 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। कासगंज जिले में 1441 बूथों पर मतदान हो रहा है।

07:19 AM, 26-APR-2021

इन जिलों में डाले जाएंगे वोट

अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर।

07:15 AM, 26-APR-2021

तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में मतदान

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में आज मतदान हो रहा है। इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। इस दौरान 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमे ने पूरी तैयारी कर ली है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार देर रात तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती रहीं।

07:11 AM, 26-APR-2021

पंचायत चुनाव: मिर्जापुर में फर्जी मतदान पर पथराव, एसडीएम-सीओ की गाड़ी तोड़ी

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में मतदान शुरू हो गया है इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद होगी

 

Sach ki Dastak

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x