UP : दीपावली से 3 दिन पहले 51 लाख घरों में जल दिवाली पर जलेगा तीन करोड़ दीपक

0

उत्तर प्रदेश के 51 लाख घर दीपावली से तीन दिन पहले दीयों से जगमग होंगे। इन घरों में ढाई से तीन करोड़ दीए जलाए जाएंगे। इस आयोजन को नाम दिया गया है हर घर, जल दीवाली। इसे वे परिवार मनाएंगे, जिनके घर नल से जल पहुंच चुका है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी गांव-गांव जाएंगे। पंचायत भवन पर कार्यक्रम होंगे। लोगों को जल की महत्ता बताई जाएगी। ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जलशक्ति मंत्रालय के तहत प्रदेश के घर-घर नल का जल पहुंचाने की मुहिम चल रही है। यूपी में अब तक करीब 49 लाख घरों तक नलों के कनेक्शन किए जा चुके हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है। आगामी 20 अक्तूबर को जिन इलाकों में नल का जल पहुंच चुका है, वहां हर घर-जल दीवाली का आयोजन किया जाएगा। तब तक कनेक्शन पा चुके परिवारों की संख्या करीब 51 लाख तक पहुंच जाने की उम्मीद है। इन सभी घरों में पांच से लेकर 11 दीपक जलाए जाएंगे। जल दीपोत्सव होगा। आतिशबाजी की जाएगी।

घरों तक पानी पहुंचने के इस जश्न के साथ ही लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए पंचायत भवनों पर लोगों को एकत्रित किया जाएगा। वहां जागरूकता कार्यक्रम होंगे। रंगोली बनाई जाएगी। मंत्री, विधायक, सांसदों को भी आमंत्रित किया जाएगा। अधिकारी भी ऐसे गांवों में जाएंगे। ऐसे गांवों के प्रधानों को नल की टोंटी लगा हुआ मटका देकर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि पहले चरण में बुंदेलखंड इलाके में पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। घरों में नल कनेक्शन दिए जाने का काम चल रहा है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x