75 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 16 लाख की संपत्ति स्वामियों को सौंपी

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

चन्दौली में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल से मिली सूचनाओं के आधार पर स्वाट/सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया। टीमों के अथक प्रयास से विभिन्न स्थानों से कुल 75 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।

शिविर पुलिस लाइन, चन्दौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एवं क्षेत्राधिकारी क्राइम कृष्ण मुरारी शर्मा की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल पाकर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।

थानावार बरामदगी (एक नजर में)

सर्विलांस सेल-42, थाना बबुरी-14, थाना धानापुर-04, थाना धीना-04, थाना सैयदराजा-04, थाना बलुआ-03, थाना सकलडीहा-02, थाना चन्दौली-01 व थाना अलीनगर-01।

अब तक 452 मोबाइल सुपुर्द

चन्दौली पुलिस ने नवम्बर 2023 से अब तक कुल 452 मोबाइल सेट (अनुमानित कीमत लगभग 80.75 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे हैं।

10 नवम्बर 2023 को 125 मोबाइल (18.75 लाख रुपये), 11 मार्च 2024 को 101 मोबाइल (16 लाख रुपये), 25 मई 2025 को 151 मोबाइल (30 लाख रुपये) तथा 03 मार्च 2026 को 75 मोबाइल (16 लाख रुपये) बरामद किए गए।

बरामदगी करने वाली टीम

क्षेत्राधिकारी क्राइम के नेतृत्व में स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर यह सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए आगे भी तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए अभियान जारी रहेगा।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x