Auraiya News: सात निकायों में 62.56 फीसदी रहा मतदान

0

179550 में 112327 मतदाताओं ने डाले वोट, पिछली बार 68.11 फीसदी हुआ था मतदान

औरैया। जिले के सात निकायों में 207 मतदेय स्थलों पर 1,79, 550 मतदाताओं ने 606 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे है।

जिले की एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में गुरुवार को 62.56 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान प्रतिशत पिछले बार की अपेक्षा छह फीसदी कम रहा। वर्ष 2017 के चुनाव में 68.11 फीसदी मतदान रहा था।

नगर निकाय चुनाव की झलकियां #auraiya

निकाय चुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सातों निकाय में 179550 मतदाताओं में 112327 ने मतदान किया। शुरुआत दौर में कई निकायों में वोटिंग का प्रतिशत कम रहा। हालांकि जैसे जैसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ी वैसे ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ा। दोपहर 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। दोपहर 12 बजे से दो बजे

इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के अलावा शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पिंक बूथ, सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। इसके बाद भी पिछले बार का आंकड़ा नहीं पार हो सका।
वर्ष 2017 में नगर निकाय चुनाव में पड़े मतदान का प्रतिशत

नगरीय निकाय- मतदान प्रतिशत 2017 मतदान प्रतिशत 2023
नगर पालिका परिषद औरैया- 56.71- 55.95
नगर पंचायत दिबियापुर- 64.29 62.49
नगर पंचायत फफूंद- 68.23 66.95
नगर पंचायत अटसू- 75.33 77.55
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल- 67.22 63.28
नगर पंचायत अछल्दा- 74.72 71.91
नगर पंचायत बिधूना- 70.33 70.22

औरैया में सबसे कम अटसू में अधिक हुआ मतदान
जिले के सातों निकायों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए खूब जोर आजमाइश की गई। प्रचार प्रसार भी किया गया। इसके बाद भी कई निकायों में अपेक्षा से कम मतदान हुआ। इसको लेकर प्रत्याशियों में निराशा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक सबसे कम औरैया नगर पालिका में वोट पड़े। यहां पर शाम छह बजे तक 55.95 प्रतिशत व सबसे अधिक 77.55 अटसू नगर पंचायत में वोट पड़े। इसको लेकर तरह तरह की अटकलें लगती रही।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x