मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नशीली दवा देकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

0

शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक हाई प्रोफ़ाइल दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  जहा एक 20 वर्षीय युवती के साथ जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 अन्य लोगों ने नशीले पदार्थ का सेवन करा तीन दिन तक गैंग रेप किया,  जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवती को उसके घर के सामने छोड़ दिया।

जिसकी शिकायत जैतपुर थाने में की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वही युवती की हालत नाजुक बताई जा रहे हैं।  जिसे जैतपुर अस्पताल से शहडोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में  रहने वाली 20 वर्षीय युवती को 18 फरवरी को उसके घर के सामने से कुछ लोग उठा कर ले गए थे। युवती उस समय बाजार से सामान लेने के लिये निकली थी। आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़ित युवती के साथ लगातार गैंग रेप किया गया और गंभीर अवस्था में उसे बीती रात्रि उसके घर के सामने छोड़ दिया। दर्द से कराह रही युवती की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा को उसकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी है। 

वही पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत मुन्ना सिंह, राजेश शुक्ला व मोनू महाराज ने उसे नशीले पदार्थ का सेवन करा उसके साथ गैंग रेप किया है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने इस मामले की शिकायत जैतपुर थाने में की है। पुलिस शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।  वही पीड़िता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जैतपुर अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया गया है । 
एएसपी शहडोल मुकेश वैश्य ने बताया कि युवती के परिजनों ने पुलिस को कथन दिए है कि पीड़ित को जबरन नशीली दवा पिलाकर गैंग रेप किया गया है। यह पूरी घटना को राजेश शुक्ला जो कि पेशे से शासकीय शिक्षक है उसके फॉर्म हाउस में किया गया। जिसमें जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी सहित मुन्ना सिंह व मोनू महाराज शामिल रहे। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया है।
वही युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कृत की इस घटना में आरोपी जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी का नाम सामने आने के बाद जिला अध्यक्ष शहडोल कमल प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
हालंकि कांग्रेस ने घटना की जानकारी लगने के बाद ही आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा नेताओं के व्याभिचार के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अगर जल्दी ही कार्यवाही नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x