बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने इंडिया गठबंधन को ठगबंधन बताया

0

औरैया: मंगलवार को कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पत्रकारों से बातचीत में इंडिया गठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा कि विपक्ष का भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है और विपक्षियों पर कई आरोप लगाए।

इस दौरान इटावा लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह,लोकसभा संयोजक रजनीश पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,इटावा भाजपा जिआध्यक्ष संजीव राजपूत ,जिला महामंत्री कौशल राजपूत ,जिला मंत्री राहुल गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी मौजूद रहे।

4 इंडिया गठबंधन पर क्षेत्रीय महामंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय में की प्रेस वार्ता

क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि 2024 का लोकसभा का चुनाव चल रहा है। विपक्ष का गठबंधन इंडिया गठबंधन का मुद्दा भ्रष्टाचार बचाओ है और मोदी जी का मुद्दा है भ्रष्टाचार मिटाओ, 2024 चुनाव मे कह सकता हूं यू पी की 80 सीट भाजपा जीतेगी और एनडीए गठबंधन 400 प्लस सीट जीतेगा।

 

दिल्ली में हुई रैली पर उन्होंने कहा ठग बंधन ने एक रैली की जिसका मकसद भ्रष्टाचार को बचाओ था। केजरीवाल को न्यायिक हिरासत मे तिहाड़ भेज दिया है। काग्रेस पर निशाना बोलते हुऐ उन्होंने दिल्ली और पंजाब मे केजरीवाल की पार्टी का हवाला दिया।

विपक्ष मोदी जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है ना ही कोई चेहरा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्यवाही हो रहीं एजेंसिया कर रहीं हैं। सात चरणों के चुनाव मे मोदी जी मेरठ आए पूरा प्रदेश मोदी मय है।

2024 मे देश एक रिकार्ड बनाएगा। देश के हर राज्य मे कमल का फूल खिल रहा है। काग्रेस सपा का गठबंधन हार मान चुका है। जेल में बंद सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन समेत तमाम नेताओं को कोर्ट भी जमानत नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जनता को गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का डेली शो था। इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे जितने भी हमले कर लें, मोदी रुकने वाले नहीं हैं। मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहें हैं।

जिसने देश को लूटा है, उसे तो लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि गठबंधन के नेता यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस- आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो ईलू-ईलू कर रही हैं, लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन की तर्ज पर चुनाव लड़ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में भी गठबंधन तार-तार हो चुका है। यूपी में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। विपक्ष को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। बार-बार चेहरे बदलने पड़ रहे हैं।

यूपी में सभी 80 सीटों पर जीतेगी ,उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी लहर है। पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय है।प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण के कार्यों के कारण गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है। इस बार भाजपा 400 पार का आंकड़ा पूरा करेगी।

यूपी में सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में जाना तय है। जनता विपक्ष को एक भी सीट पर नहीं जीतने देगी। प्रेस वार्ता के बाद क्षेत्रीय महामंत्री ने जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्षों के साथ विस्तार से संगठन के कामकाजी कार्यक्मो की बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

* इस अवसर पर जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर,जिला महामंत्री कुलदीप दुबे,लोकसभा विस्तारक अतुल मिश्रा ,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा,सरनाम शाक्य रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x