गायत्री जयंती गंगा पूजन, व भंडारे का हुआ आयोजन

0

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पराहुपुर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर गायत्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर प्रातः काल  गंगा पूजन किया गया। तदुप्रांत गायत्री पूजन,गुरुपूजन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद  यज्ञ का भी आयोजन किया गया ।जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हवन पूजन किया । अंत में भंडारे का आयोजन किया गया।

 जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ  के मुख्य ट्रस्टी उदय नारायण उपाध्याय ने बताया कि बदलते हुए परिवेश में मां गायत्री की विधि विधान से पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।  यज्ञ में भाग लेने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
इसमें मुख्य रूप से संपूर्णानंद तिवारी, हरिहर शर्मा, अरुण कुमार मिश्रा,संत राज यादव,दिलीप कुमार पांडेय उज्जवल स्वरूप श्रीवास्तव,मनोज उपाध्याय ,रेखा श्रीवास्तव ,अर्चना मिश्रा, सुमन दीक्षित,   कैलाशपुरी की सभासद निधि तिवारी,मीना उपाध्याय,सरिता सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x