पर्यावरण संरक्षण के लिए जले हजारों दीप

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी 

गो ग्रीन के नारे के साथ सुभाष पार्क हुआ जगमग

चंदौली (पीडीडीयू नगर) पर्यावरण संरक्षण के लिए सुभाष पार्क में ग्रीन हाउस क्लब के तत्वावधान में शनिवार की शाम हरित दीपोत्सव महा अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने दीपोत्सव में भाग लिया और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया।


पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था ग्रीन हाउस क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने दीपों से, शुभ दीपावली, ओम , स्वास्तिक, गो ग्रीन आदि लिखकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ किया। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के साथ उनका नमन किया गया। इसके पूर्व समय पर स्थित शनि मंदिर में दीप प्रज्वलन किया गया। संसार के सदस्यों ने कहा कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को पौधे लगाने को प्रेरित करना है, साथ ही पौधों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना भी है। सब की हरित दीपोत्सव प्रत्येक वर्ष सुभाष पार्क में मनाने की योजना भी बनाई गई है।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संतोष खरवार, पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन वीरेंद्र प्रताप सिंह, बेचन केसरी, सरदार अवतार सिंह, इंद्रपाल सिंह डिंपल ,प्रदीप गुप्ता,सतीश चंद पाठक, पवन तिवारी, संजय जायसवाल, गोपाल कुमार, अखिलेश तिवारी, सीमा जयसवाल, मदन कुमार, गुप्तेश्वर जायसवाल, संजय जयसवाल कोटेदार, दिलीप जायसवाल, गुड्डू केसरी, डॉ उमेश आदि मौजूद रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x