भाजपा नेताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी चन्दौली 

डीडीयू नगर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कागजी ओबीसी बोलने से नाराज भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के चकिया तिराहा पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री के ​खिलाफ अमर्यादित टिप्प​णि को बर्दाश्त नही किया जाएगा।
ओबीसी मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर में चकिया तिराहे पर एकत्र हुए। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ​खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राहुल गांधी का पतला दहन किया। ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को नीचा दिखाय है। लोक सभा चुनाव में ओबीसी समाज इसका जवाब देगा। पुतला दहन में सतीश चौहान, ऋषि नारायण चौहान, मनोज जायसवाल, विनोद बिंद, सुनील विश्वकर्मा, गोविंद केसरी, भरत चौहान, अमित चौहान, दिलीप पटेल, पप्पू पटेल, सुरेश जायसवाल, संतोष यादव, राजू प्रजापति, अजय शर्मा, सौरभ चंद्र, वंश नारायण चौहान आदि रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x