गायत्री शक्तिपीठ का हुआ पुनर्गठन


सच की दस्तक न्यूज़ डेस्क चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के गायत्री शक्तिपीठ पराहुपुर में मुख्य ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की आवश्यक बैठक सोमवार को दोपहर हुई। बैठक में गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट का पुनर्गठन किया गया जिसमें उदय नारायण उपाध्याय को मुख्य ट्रस्टी बनाया गया ।वहीं संपूर्णानद तिवारी को सहायक ट्रस्टी चुना गया। इसके अलावा इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई। जिसमें लक्ष्मीकांत पांडेय, शिवाजी सिंह, अशोक मंडल ,जगरनाथ सिंह , राम मूर्ति काशीनाथ मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर हरिहर शर्मा, सत्यनारायण यादव,रेखा श्रीवास्तव, देवदत्त प्रसाद,ट्रस्टी अरूण कुमार मिश्र,संत राज यादव,दिलीप कुमार पांडेय ,उज्वल स्वरूप श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे।