कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोङो कार्यक्रम को किया शुरू


सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कालीमहाल चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथ से हाथ जोङो कार्यक्रम की शरूआत की गई। यात्रा कालीमहाल,कसाब महाल, ईस्टर्न बाजार वार्डो में भ्रमण कर लोगो से मुलाकात कर हैंडबिल देकर कांग्रेस का संदेश दिया। यात्रा का जी.टी.रोड स्थित पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुआ।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा हमारा संविधान देश के नागरिकों को अधिकार देता है, हम आखिरी सांस तक संविधान बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे। नेतृत्व, कभी-कभी व्यक्तियों का समूह भी तय करता है, बनाता है। ऐसा नेतृत्व जिस दायित्व व काम में लगा हुआ है उसको भी पूर्ण समर्पण से आगे बढ़ाता है और साथ-साथ देश-दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, अपने राष्ट्रीय, सामाजिक, राजनीतिक, मानवीय कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहता है। लोगों के दु:ख दर्द के साथ भी खड़ा होता है, कहीं अत्याचार हो रहा है तो उसके खिलाफ भी आवाज बुलंद करता है, कहीं लोग संघर्षरत हैं तो उनके संघर्ष को नई दिशा, नया आयाम देने में भी संकोच नहीं करता है, ऐसा ही नेतृत्व राहुल गांधी जी का है। भारत जोड़ो यात्रा एक तपस्या पूर्ण उद्देश्य है, जो पूर्ण समर्पण चाहता है। एक कठोर परिश्रम करने वाला अनुशासित व्यक्ति ही कठोर तपस्या पूर्ण कार्य को कर सकता है।


शहर के कार्यक्रम प्रभारी आनंद शुक्ल ने कहा राहुल गांधी एक तरफ तो पूरी निष्ठा और समर्पण से भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं, प्यार बांट रहे हैं, लोगों को सुन रहे हैं, भारत को समझ रहे हैं, गांव-घर के लोगों की तकलीफ व भावनाओं को स्वर दे रहे हैं, देश और दुनिया तक अपनी भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को पहुंचा रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ कहां, क्या घटित हो रहा है। क्या चुनौतियां देश और समाज के सामने आ रही हैं उनको भी पूरा कर रहे हैं।
यात्रा में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, मधुराय, गंगाराम, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, दशरथ चौहान, विजय कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, संजय मिश्र, तारिक अब्बास, अनवर सादात, हम्मीर जायसवाल, नवीन पांडेय, मृत्युंजय शर्मा, अंतिश पटेल, उषा यादव, मोहन गुप्ता, भगवान दास, हंसराज शर्मा, रामसेवक सिंह पटेल, अनिल कुमार, रामाश्रय शर्मा, शिवधार, त्रिभुवन सिंह, राजेश पासवान, चन्द्रबंश सिंह यादव, उमा यादव, विजय कुमार, संतोष चौहान सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।