बरहनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

चंदौली। बरहनी विकास खंड परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 26 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 24 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार विवाह का पूरा खर्च वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शरद चंद शुक्ला, एडीपीआरओ राजेश कुमार सिंह, नोडल अधिकारी मनोज त्रिपाठी, एडीओ को-ऑपरेटिव राजेश सिंह, एडीओ पंचायत प्रेमचंद, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी, मृत्युंजय सिंह ‘दीपू’ तथा विजय मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन सियालाल यादव ने किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल रहा और नवदंपतियों के परिजनों तथा उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x