*जनसंख्या विस्फोट से बचाव के लिए बने जनसंख्या

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी चन्दौली 

चन्दौली – गुरुवार को जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन जनपद चंदौली के नेतृत्व में जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्या के असंतुलन के कारण भारत के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के समाधान के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अविलंब लागू करने के संबंध में एक प्रदर्शन जिलाधिकारी चन्दौली कार्यालय के समक्ष संपन्न हुआ।
विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को प्राप्त कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सहसंयोजक डॉ अनिल यादव ने कहा कि देश की जनसंख्या संप्रति एक अरब 50 करोड़ के लगभग पहुंच गई है जो देश के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।
उन्होंने आगे कहा कि नीतियां और कार्यक्रम जनसंख्या विस्फोट की वजह से कारगर नहीं साबित होंगे और गरीबी. बेरोजगारी, अपराध तथा अन्य सामाजिक बीमारियां फलती फूलती रहेंगी। ऐसी स्थिति में जनसंख्या पर नियंत्रण करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसका केवल एक उपाय है कि राष्ट्रीय जनसंख्या नीति बने और राष्ट्रीय जनसंख्या कानून की मदद से बढ़ती हुई जनसंख्या को रोका जाए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक आर्य ने कहा कि निश्चित रूप से जनसंख्या की बढ़ोतरी से देश बर्बादी के कगार पर पहुंच रहा है और इसका केवल एक उपाय है जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून। इस अवसर पर श्रीमती रेणु तिवारी शिव आशीष सिंह मयंक सिंघानिया दीपक तिवारी मोहित सिंह स्वदेश सिंह चुनमुन शिवम सिंह अनूप चकवाल महेंद्र आकाश कुमार कमलाकर दूबे मनोज जायसवाल ज्योति विश्वकर्मा अनीता देवी उत्तम राय अभिषेक सिंह योगेश यादव विजय एडवोकेट विजय आनंद सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता एवं संचालन जिला संयोजक गौरव सिंह ने किया।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x