अखिल भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
अखिल भारतीय कान्य कुब्ज वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक अग्रवाल सेवा संस्थान में किया गया।सभा का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णदास गुप्ता उर्फ नाथ व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ दीपक आर्य वैद्य ने ध्वजारोहण कर किया।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने स्वतन्त्रता सेनानी केदार नाथ आर्य वैद्य’ तथा गौरक्षा एवं जनसंघ के नगर के नायक स्व० जय प्रकाश आर्य ‘वैद्य’ के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने कान्यकुब्ज वैश्य समाज के महान कवि जय शंकर प्रसाद गुप्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी समाज का अपने व्यवसाय को त्यागने के क्या दुष्परिणाम हो सकते है। कान्यकुब्ज वैश्य समाज के राजनीतिक संघर्ष पर प्रकाश डाला। नगर विधायक रमेश जायसवाल ने वैश्य समाज के समग्र विकास पर चिन्तन करते हुए अपने उद्धबोधन में स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पण किया। विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ‘भुर्जी’ ने उत्तर प्रदेश को सात क्षेत्रों में विभाजित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा किया। विभिन्न प्रदेशों से आये पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचारों को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरंक्षक छेदीलाल गुप्ता ने राजनीतिक भागीदारी के विषय पर जनप्रतिनिधियों से उच्च सदन के माध्यम से कान्यकुब्ज वैश्य समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस दौरान
डॉ० रूपेश गुप्ता, संदीप आर्य, पीयूष आर्य, विवेक कुमार आर्य, मनोज आर्य, आशीष आर्य, एड दिलीप गुप्ता, अलोक आर्य,ईशिका आर्या,साबित्री आर्या,शशी प्रभा, अशोक सैनी, नवनीत गुप्ता, सुजीत गुप्ता, गौरव चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।