राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वीरेंद्र सिंह यादव का किया गया सम्मान

0
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणस
चन्दौली कंपोजिट विद्यालय नादी विकासखंड चहानिया जनपद चंदौली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित वीरेंद्र सिंह यादव का न्याय पंचायत नादी में माल्यार्पण तथा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया !
न्याय पंचायत नादी के शिक्षण संकुल सचिन सिंह द्वारा आयोजित शिक्षण संकुल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ माया सिंह एवं डायट प्रवक्ता राजेश सिंह ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वीरेंद्र सिंह यादव जी का सम्मान किया गया !
डॉ माया सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह यादव एक अच्छे ,कर्मठ और लग्नशील शिक्षक हैं, उनके द्वारा विद्यालय में बहुत सारी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए शिक्षण व्यवस्था को चुस्त –दुरुस्त बनाने में तथा प्रबंधन का दायित्व निभाते हुए, इन्होंने विद्यालय को निरंतर ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है!
 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार सिंह जी ने वीरेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते हुए बताया उनके बच्चे आज विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा रहे हैं !ब्लॉक से लेकर जिले तक इनकी पहचान तथा उनके विद्यालय की पहचान स्थापित हो रही है!
 न्याय पंचायत के वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह यादव ने अपने अनुज शिक्षक वीरेंद्र सिंह यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत ने आज इनको इस मुकाम तक पहुंचा है आगे भी निरंतर अपने को स्थापित करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते रहेंगे !
विकासखंड चहानिया के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने अपने विकासखंड से लगातार दो बार राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के शिक्षक नंदकुमार शर्मा तथा वीरेंद्र सिंह यादव का आभार व्यक्त किया कि इनकी वजह से हमारे विकासखंड का नाम निरंतर आगे बढ़ रहा है इन लोगों की उपलब्धि पर आज मैं गौरवान्वित  महसूस कर रहा हूं !
इस अवसर पर एआरपी मनोज कुमार गुप्ता,मोहनलाल गुप्ता ,अशोक यादव ,विजय शंकर पांडे, रामसुख यादव ,रामरति चौहान ,सलमा शाहीन ,शाहिद अली ,सुदर्शन यादव ,प्रवीण तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे!
 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर महेंद्र सिंह यादव ने किया तथा संचालन डॉक्टर आत्म प्रकाश पांडे ने किया!

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x