पुष्प वर्षा कर पुलिस कर्मियों का किया सम्मान


सच की दस्तक डेस्क सोनभद्र।(शिव प्रकाश पाण्डेय)
कोरोना के इस महामारी मे जब लोग स्वयं को असुरक्षित व डरा हुआ महसूस कर रहे हैं, ऐसे में अपनों से दूर देश व समाज की सुरक्षा व व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मीयों को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के निर्देशानुसार राबर्ट्सगंज के बड़ौली चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह ने अंग वस्त्र व सैनिटाइजर भेंट कर उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर ऐसे समस्त पुलिसकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के प्रति सम्मान व आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुख्यालय राजकुमार तिवारी,राबर्ट्सगंज कोतवाली इंस्पेक्टर मिथिलेश मिश्रा, ट्रेफिक इंस्पेक्टर वागीश विक्रम सिंह, महिला थानाध्यक्ष, कस्बा चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह समेत नगर के समस्त पुलिस कर्मी व ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा नेता अभिषेक सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, धनंजय दुबे व अन्य कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ससम्मान पुष्प वर्षा कर आभार प्रकट किया। जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता लगातार जरूरतमंदों को राशन कीट मास्क वितरण व अन्य सेवा कार्य में लगे हैं, साथ ही ऐसे कोरोना वेरियर्स को सम्मानित करने का कार्य कर रहे हैं।