औरैया सदर में सपा ने निर्दलीय को हराया:6188 वोटों से रहे आगे, दिबियापुर में भाजपा और बिधूना में निर्दलीय आगे

0

औरैया में निकाय चुनाव मतगणना की पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो गई। डीएम पीसी श्रीवास्तव और एसपी चारु ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। 1 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद और सभासद पद के लिए मतगणना हो रही है। औरैया के तिलक इंटर कॉलेज पहुंचे डीएम पीसी श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी।

प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मत पेटियां खोली गई। अब बैलेट पेपर अलग किए जा रहे हैं। मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर कर दिया गया है।

जिले में जिस तरह से रुझान आएंगे उन्हें हम LIVE अपडेट करेंगे

LIVE अपडेट….

  • औरैया की सदर सीट पर सपा के अनूप गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी लालजी शुक्ला को 6188 वोटों से हरा दिया। वहीं, भाजपा के राजकुमार दुबे तीसरे नंबर पर रहे।

नगर पंचायत बिधूना से प्रथम चरण की गणना में निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श कुमार मिश्र 1202, भाजपा प्रत्याशी वैभव गुप्ता 1149, सपा 892, अमित बाथम को 672 वोट मिले हैं । इस तरह से प्रथम चक्र में 53 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श मिश्रा आगे।

दिबियापुर में भाजपा आगे, सपा दूसरे पर बसपा तीसरे स्थान पर हैं।

  • सभासद प्रत्याशी ने मारपीट का आरोप लगाया

वहीं, औरैया से सभासद प्रत्याशी राजेंद्र त्रिपाठी के साथ भाजपा प्रत्याशी मधु पांडे और उनके बेटों ने मतगणना केंद्र के अंदर मारपीट की। मारपीट में राजन त्रिपाठी का सिर फट गया। पुलिस राजेंद्र त्रिपाठी को लेकर मतदान केंद्र के बाहर निकली। मारपीट करने वाले सभी आरोपी मतगणना केंद्र के अंदर ही मौजूद। प्रत्याशी राजन तिवारी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

सभासद प्रत्याशी ने मारपीट का आरोप लगाया है। - Dainik Bhaskar
सभासद प्रत्याशी ने मारपीट का आरोप लगाया है।

औरैया में अध्यक्ष और 25 सभासद के परिणाम आएंगे

औरैया की सदर नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय समीकरण बैठ रहा है क्यूंकि यहां पर भाजपा के राजकुमार दुबे सपा के अनूप गुप्ता और निर्दलीय लाल जी शुक्ला के बीच कांटे की लड़ाई है।

वार्ड

1- नरायणपुर उत्तरी 2-बनारसीदास पश्चिमी 3- बनारसीदास पूर्वी 4- पढीन दरवाजा दक्षिणी 5- पढीन दरवाजा उत्तरी 6- गोविंद नगर दक्षिणी 7- नारायणपुर दक्षिणी 8- भीखमपुर पश्चिमी 9- ठठराई मुहाल 10-मुहल्ला विधि चंद्र 11- बघाकटरा 12- सतेश्वर पश्चिमी 13- आर्य नगर 14- भीखमपुर पूर्वी 15- तिलक नगर दक्षिणी 16- बदनपुर पूर्वी 17- खिड़की साहब राय 18- गोविंद नगर उतरी 19- सतेश्वर पूर्वी 20- होमगंज 21- गुरुहाई 22- तिलक नगर उत्तरी 23- बदनपुर दक्षिणी 24- बदनपुर उत्तरी 25- शुक्लन टोला

 

 

 

 

 

 

दिबियापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष और 115 वार्ड के रिजल्ट आएंगे
यहां पर 12 प्रत्याशी है लेकिन कुछ डमी को छोड़कर सात प्रत्याशी ही हैं। यहां पर बसपा के अरविंद पोरवाल सपा से विपिन गुप्ता व भाजपा के राघव मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सन्ध्या अवस्थी के आने से चुनाव रोचक रहा। आम आदमी पार्टी के अन्नू पाल ने भी गणित बिगाड़ने का काम किया।

वार्ड
1-संत रविदास नगर :
2-वीर अब्दुल हमीद नगर :
3-संजय नगर :
4-लोहिया नगर :
5-शास्त्री नगर :
6-नेहरू नगर:
7-इंद्रा नगर:
8-दुर्गा नगर :
9-आम्बेडकर नगर :
10:बाबू दयाराम नगर :
11-आजाद नगर :
12-रामकृष्ण नगर :
13-बाबा परमहंस नगर:
14-राणा नगर :
15-दीन दयाल उपाध्याय नगर :

बिधूना नगर पंचायत में अध्यक्ष और 15 वार्डो की काउंटिंग होनी है

यहां पर अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी वैभव गुप्ता और निर्दलीय आदर्श मिश्रा के बीच मुकाबला देखने को मिलने की संभावना है।
वार्ड
1-पुराना बिधूना :
2-अंबेडकर नगर :
3-आदर्श नगर:
4-चंदरपुर:
5-गांधी नगर :
6-सूरजपुर :
7-किशोरगंज:
8-लोहिया नगर :
9-नवीन बस्ती पूर्वी :
10-जवाहर नगर:
11-तिलक नगर :
12-नवीन बस्ती पश्चिमी :
13-आर्य नगर :
14-कछपुरा :
15-लोहा बाजार :

फफूंद नगर पंचायत में अध्यक्ष और 13 वार्डों के रिजल्ट आएंगे

इस सीट पर इस बार दलों की जगह निर्दलीय प्रत्याशी अनवर व आशीष पोरवाल में टक्कर देखने को मिल रही है

वार्ड
1-ताहरपुर:
2-कटरा मनेपुर :
3-कटरा हेमनाथ :
4-मोतीपुर:
5:बाबा का पुरवा:
6-भराय :
7-ऊंचा टीला :
8-मेवतियान :
9-तिवारियान
10 :गोविंदगंज
11 -जोगियान
12-केसरवानी
13-ज़ुबैरी

अछल्दा नगर पंचायत में अध्यक्ष और 10 वार्डों के रिजल्ट आएंगे

इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश पोरवाल और सपा प्रत्याशी अरुण दुबे रिंटू के बीच मुकाबला है।

वार्ड
1-पुराना अछल्दा:
2-नहर बाजार उत्तरी:
3-बोडेपुर :
4-नेविलगंज दक्षिणी :
5-सरांय बाजार:
6-स्टेशन रोड:
7-हरीगंज दक्षिणी :
8-हरीगंज उत्तरी :
9-नेविलगंज उत्तरी :
10-नहर बाजार दक्षिणी:

बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत में अध्यक्ष और 15 वार्डों के रिजल्ट आएंगे

इस सीट पर सपा की नीतू चौधरी और बसपा की प्रिया भारती व भाजपा आशा चक के बीच मुकाबला देखने को मिला रहा है।

वार्ड

1-गांधी नगर : 2-अंबेडकर नगर : 3-पटेल नगर: 4-शिवाजी नगर: 5-फिरोज नगर: 6-शाष्त्री नगर : 7-अशोक नगर: 8-सूर्य नगर : 9-नवीन नगर: 10-आर्य नगर: 11-विद्यानगर : 12-आजाद नगर : 13-राजीव नगर : 14-इस्लाम नगर: 15-लक्ष्मी नगर :

अटसू नगर पंचायत में अध्यक्ष और 11 वार्डों के रिजल्ट आएंगे

यहां पर भाजपा की ऋचा राजपूत, निर्दलीय इंदु गुप्ता व आप पार्टी की सुमन देवी में मुकाबला माना जा रहा है।

वार्ड

1-गांधी नगर: 2-नवीन नगर : 3-आंबेडकर नगर : 4-लोहिया नगर: 5-श्रीनगर : 6-प्रेम नगर : 7-आर्य नगर : 8-श्याम नगर : 9-विद्यानगर : 10-रामनगर: 11-आजाद नगर

 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x