सर्वे – देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, यूपी में किये शानदार कार्य

0

New Delhi : जनसंख्या के लिहाज में देश के नंबर वन राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोकप्रियता में देश में शीर्ष स्थान पर हैं। देश के मिजाज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी टॉपर हैं।

एक न्यूज चैनल और निजी एजेंसी ने चंद रोज पहले देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर एक सर्वे किया। इसमें लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शीर्ष पर हैं। उनको 20 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर उनके अधिक अनुभवी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दस प्रतिशत मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडवनीस हैं।

मॉडलिंग कर चुके फडवनीस को आठ प्रतिशत लोकप्रियता मत मिला है। चौथे स्थान पर संयुकत रूप से दिल्ली के अरविंद केजरीवाल तथा ओडिशा के नवीन पटनायक हैं। इनको पांच-पांच प्रतिशत मत मिले हैं। खबरिया चैनल व निजी सर्वे एजेंसी ने देश में 97 संसदीय तथा 194 विधानसभा क्षेत्र में 12000 लोगों की प्रतिक्रिया ली थी। इनमें 33 प्रतिशत शहरी मतदाता थे।

मूड ऑफ दि नेशन 2019 सर्वे में देश के मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ सर्वश्रेष्ठ हैं जिन्हें 20 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। इनके बाद नंबर दो पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। एक और नंबर दो का फासला 50 फीसदी से अधिक का है। इस बार 29 राज्यों में यह सर्वे किया गया था। इससे पहले भी बीते वर्ष एक सर्वे में योगी आदित्यनाथ के लोकप्रियता में मध्य प्रदेश के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को पीछे छोड़ा था।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x