वाहन चोर गिरोह के तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

0
सीतापुर से मोनू कश्यप की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये गये वाहन चैकिंग/संदिग्ध अपराधी अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) व क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के  कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय मय उ0नि0 अजय कुमार सिंह, का0 राहुल कुमार , का0 आकाश कुमार के  साथ वांछित अभियुक्त की मुंशीगंज चौराहे पर मुखबिर की सूचना मिली की कुछ लोग जो वाहन चोरी करते है और अवैध रुप से बेचने का काम करते है महोली की तरफ से रसूलपुर क्रासिंग की तरफ से गोला की तरफ जाने वाले है इस सूचना पर विश्वास करके आरटी सैट अंकुश 5 के आरक्षीगण सन्तकुमार यादव व का0 रामनरेश रावत अपनी अपनी मोटरसाइकिल से आ गये करीब 40 मिनट बाद बम्भौरा बडा़गांव की तरफ से ट्रेक्टर की आवाज सुनायी दी थोड़ नजदीक आने पर पुलिस टीम  ने रोशनी चैंकिग का इशारा करके ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया तो अचानक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक व उस पर बैठे लोग हडबड़ा गये और उतर कर भागने का प्रयास करने लगे यह देखकर एक बार की दबिश देकर मौके पर तीन  व्यक्तियो को ट्रैक्टर पर ही पकड़ लिया गया परन्तु दो लोग अंधेरे व झाडि़यों का फायदा उठाकर भाग गये ।  पकडे गये व्यक्तियो के कब्जे से एक अदद चोरी का ट्रैक्टर चेसिस न0 ज्05-326071 व इंजन न0 म्3289015 संबन्धित मु0अ0सं0 755/18 व एक अदद देशी तमंचा संबन्धित मु0अ0स0 769/18 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा गया । पकड़े गए अभियुक्तो में                                                                                                                                       लवकुश पाण्डेय पुत्र शिव शर्मा पाण्डेय नि0 सनगवां थाना नीमगांव जनपद खीरी। मनीष मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा नि0 मुरई ताजपुर थाना मितौली जनपद खीरी  सुभाष मिश्रा पुत्र प्रेम प्रकाश नि0 रामनगर कालोनी थाना सदर जनपद खीरी है वही दो अभियुक्त राहुल पाण्डेय पुत्र रामपाल पाण्डेय निवासी मैनहन थाना मितौली जनपद खीरी हाल पता मुशीगंज पानी की टंकी के पास थाना कोतवाली नगर.शिवम उर्फ श्रवण पुत्र अज्ञात निवासी सरकारी आवास पी0ए0सी0 कालोनी सीतापुर थाना कोतवाली नगर फरार होने में कामयाब रहे। फरार अभियुक्तो की पुलिस तलाश कर रही है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x