विश्व पर्यटन दिवस पर वाराणसी में निकली रैली

सच की दस्तक डेस्क वाराणसी
हर साल 27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत यूनाइटेड नेशंस ने की थी। इसके महासचिव हर साल जनता को इस दिन खास संदेश भेजते हैं। इस दिन जगह-जगह टूरिज्म से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।ये भारत जैसे विकासशील देशों के लिए आय का मुख्य स्रोतो में से एक है।
वाराणसी में आज विश्व पर्यावरण पर्यावरण पर्यटन दिवस पर नदेसर स्थित ताज होटल से टूरिस्ट पुलिस के जवानों द्वारा एक रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण कर वहीं समाप्त हुई। इस अवसर पर टूरिस्ट पुलिस के द्वारा विदेशी पर्यटकों को देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी आने का अद्भुत तरीके से निमत्रण दिया।
पर्यटन किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है।लोगों को पर्यटन का महत्व समझाने के लिए इसे एक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी। इस दिन लोगों को ग्लोबल कम्युनिटी और टूरिज्म पर होने वाले इवेंट्स के प्रति जागरूक किया जाता है ताकि लोग पर्यटन के महत्व को समझ सकें।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है।