अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था की आगामी गतिविधियों पर जूम पर हुई मीटिंग

सच की दस्तक न्यूज डेस्क जयपुर
अध्यक्ष डॉ इंदु झुनझुनवाला ने कार्यकारिणी समिति के समस्त पदाधिकारियों ,एवं देश विदेश के करीब 36 सदस्यों के साथ संस्था में होने वाली आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। जिसमें महाराष्ट्र शाखा अध्यक्ष लता नौवाल, कर्नाटक शाखा अध्यक्ष डॉ कविता शास्त्री, संस्था सलाहकार डॉ प्रेम तन्मय, सह अध्यक्ष डॉ अमरनाथ अमर , उपाध्यक्ष भीमप्रकाश शर्मा, महा सचिव चंदा प्रहलादका ,कैलिफोर्निया शाखा प्रमुख शकुंतला डूमरेवाला आदि मौजूद थे। तथा सामाजिक ,साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं भाषा संबंधित विषयों पर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा से परिचित कराया। बैंगलोर में हुए भव्य एक दिवसीय आयोजन की सफलता का आभार व्यक्त करते हुए प्रति माह होने वाले साहित्यिक उत्सव के संदर्भ में विचार व्यक्त किए, जिसके अंतर्गत एक विशेष प्रतिभावान एवं विराट व्यक्तित्व के साहित्यिक सफर पर संस्था द्वारा एक चतुर्दिवसीय आयोजन रखा जाता है ,जिससे साहित्यप्रेमी एवं नवोदितों को उन विशेष व्यक्तित्व से जानने का अवसर दिया जाता है।
प्रति माह विशेष दिन पर विशेष कार्यक्रम संचालित करने के सुझाव दिए।
अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जोन चेयर पर्सन के रूप में जयपुर की डॉ निशा अग्रवाल को गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा शाखाओं का कार्यभार सौंपा। जिसका सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय दिल्ली के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा डॉ नेहा गुप्ता को अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था की ओर से कोरोना में अथक सेवा के लिए डॉ बी सी राय सम्मान 2022 से नवाजा गया।
संस्था की तरफ से सभी का हार्दिक अभिनंदन!!
Thanks
मीटिंग में हुई सारी बातों की बहुत सुंदर तरीके से विवरण किया। निशा जी आपको बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार!!