मोदी सरकार देश को 5 मिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध

0

केंद्र सरकार व राज्य सरकार की द्वारा किए गए बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विष्णु अग्रवाल सेवा संस्थान बजट विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सोनभद्र अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसमें किसानों, व्यापारियों, नौजवानों व काशी योजनाओं को ध्यान में रखा गया है।

अशोक मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है,बजट में न्यू इंडिया की संकल्पना के साथ मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया व स्किल इंडिया का भी ध्यान रखा गया है ‘
उन्होंने बताया कि 2020 का बजट युवाओं के लिए विशेष रूप से बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख रुपये का बजट पेश किया। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है, पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 के मुकाबले इस बार 33 हजार 159 करोड़ रुपये ज्यादा का बजट पेश हुआ है।
श्री मिश्र ने कहा कि जब नौजवान खुशहाल होगा तभी देश तरक्की कर पाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें ट्रेनिंग के माध्यम से कार्य कुशल किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनिंग के पश्चात ट्रेनिंग के अनुसार उनकी नौकरी की व्यवस्था भी सरकार करेगी या व्यवसायिक रूप से उन्हें मजबूत करेगी इसके अलावा किसानों के विषय में मोदी और योगी दोनों सरकारों द्वारा काफी कुछ किया गया है। व्यापारियों के हितों का भी इसमें विशेष रूप खयाल रखा गया है। विचार गोष्ठी में व्यापार मंडल के रमेश जायसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल के चेयरमैन संतोष खरवार चंदौली नगर पंचायत के चेयरमैन, हरिवंश उपाध्याय अनिल गुड्डू, अखिल पोद्दार नगर अध्यक्ष आलोक वरुण अशोक सैनी विवेक सिंह, चंद्रकांत तिवारी,विशाल तिवारी,राहुल जायसवाल,सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x