रामन्दिर निर्माण के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु निकली गयी शोभा यात्र

0

सच की दस्तक न्यूज़ डेस्क चन्दौली

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य प्रभुराम का राममंदिर बनाने के लिए समपर्ण निधि के लिए जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शोभा यात्रा निकली गयी ।
जानकारी हो कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रत्येक भारतवासी की सहभागिता को समर्पण निधि के माध्यम से सुनिश्चित कर रखा है । इसके तहत प्रत्येक भारतवासी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य राम मंदिर निर्माण में अपने द्वारा दी गई राशि से ना केवल गर्व महसूस करें बल्कि ये भी उन्हें महशुश की मंदिर के निर्माण में उनकी भी सहभागिता हुई है,।इसको आर एस एस ने सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।
इसी कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर में वार्ड के अनुसार टोलियां बनाई जा रही हैं। उस के माध्यम से प्रभु राम की मंदिर निर्माण के लिए निधि एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। लोग इसके लिए जागरूक हो इसके लिए जगह जगह से शोभायात्रा निकाली जा रही है। उसी के तहत रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दामोदरदास पोखरे से विश्व हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,बजरंग दल ,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय विधानसभा की विधायक साधना सिंह, नगर के चेयरमैन संतोष खरवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ,नगर प्रचारक, नगर कार्यवाह नगर संघ संचालक,राम पोद्दार,कौशल किशोर पोद्दार ,डॉ अनिल यादव मनोज उपाध्याय, संजय सिंह ,राणा प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह नगर अध्यक्ष आलोक वरुण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x