निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक सुशील सिंह को सौंपा पत्रक
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
सैयदराजा।निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद बिंद के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर सैयदराजा में सड़क जाम कर दिया।सूचना पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह को प्रदर्शनकारियों ने पत्रक दिया।इस पर उन्होंने मांगो को पूरा करवाने का आश्वासन दिया

जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि निषाद,केवट, मल्लाह,कश्यप, कहार, धीमर, बिन्द, तुरहा,गोडीयां, माझी आदि 17 जातियों को पिछड़े जाति से निकालकर अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए।
इसके लिए काफी दिनों ने मांग किया किया जा रहा है।बावजुद मांगो को पूरा नहीं किया जा रहा है।यदि भविष्य में हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।विधायक सुशील सिंह ने पत्रक लेकर सभी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आपकी मांगो को पूरा करवाने का पूरा प्रयास करूंगा।
और विधानसभा सदन में इस मामले को उठाऊंगा ताकि 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल सके।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद ,प्रदीप कुमार निषाद, अमित निषाद,शमशेर निषाद, जितेंद्र निषाद,शिव कुमारी निषाद,विवेक कुमार, कविता अतवारीदेवी ,शांति देवी रहे।,



