जमशेदपुर : रा. कायस्थ विचार मंच सदस्यों ने निकाला भगवान श्री चित्रगुप्त मूर्ति विसर्जन जुलूस –

2

जमशेदपुर। राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के सदस्यों द्वारा व जमशेदपुर केन्द्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान मे् सामूहिक मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम ऐडीएल सोसाइटी साफची थाना के पास से होते हुए साफची गोलचक्कर, पुराना कोर्ट होते हुए गाँधी घाट , मानगी तक तक शोभा यात्रा निकाली गयी।


जिसमें शहर की 18 पूजा समितियों ने हिस्सा लिया। पूरे शहर में मंच द्वारा सर्वेक्षण किया गया कि सबसे सुन्दर मूर्ति और पंडाल का निर्माण कहाँ किया गया है।

कई पूजा पंडालों का सर्वेक्षण करते कायस्थ विचार मंच के रा. संयोजक दिवाकर सिन्हा जी सदस्यों सहित-

कमेटी के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजनकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। मूर्ति में प्रथम स्थान बागबेड़ा पूजा समिति को व सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल व आयोजन में मानगो पूजा कमेटी को पुरस्कृत किया जायेगा। द्वितीय स्थान टेल्को सबुज कल्याण मंच पूजा समिति को व तृतीय स्थान सोनारी व बरीड बस्ती चित्रगुप्त उत्थान समिति की संयुक्त रूप से दिया जायेगा।
शोभा यात्रा में मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री दिवाकर सिन्हा जी, जिला संयोजक विनय कुमार वर्मा , संतोष लाल, निर्मल सिन्हा, विनय कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश शामिल हुए।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के चित्रांश शामिल हुए जिसमें कायस्थ महासभा के कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, सतीश श्रीवास्तव, महिला आयोग की अध्यक्ष श्री मता कल्याणी शरण, मानगो कायस्थ महापरिवार के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, बागबेड़ा के संदीव सहाय, बारीडीह बस्ती पूजा समिति के महामंत्री अमित कुमार सिन्हा, एडिको पूजा से विनय कुमार, परसुडीह से पंकज सिन्हा, सोनारी से शशांक श्रीवास्तव, बारीडीह से पंकज सिन्हा, सोनारी से शशांक श्रीवास्तव, बारीडीह कालोनी से सुनील कुमार सहित अन्य कायस्थ परिवारी जन भारी संख्या में मौजूद थे वहीं झामुगो के नेता प्रमोद लाल भी मौजूद थे।

 

खबर सूत्र –

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
दिवाकर सिन्हा
4 years ago

बहुत बहुत धन्यवाद और आभार राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की खबर सच की दस्तक कवर करने के लिए

cbd
4 years ago

Highly energetic blog, I enjoyed that a lot. Will there be
a part 2?

2
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x